फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former PM chandrasekhar birth anniversary celebrated in ballia

पूर्व पीएम चंद्रशेखर की मनाई गई जयंती, उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प 

Tue, 17 Apr 2018 10:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 17 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Former PM chandrasekhar birth anniversary celebrated in ballia
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया में मंगलवार को चंद्रशेखर विचार मंच एवं चंद्रशेखर फाउंडेशन के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में मनाई गई। इसमें सर्वधर्म प्रार्थना की गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने बताया कि चंद्रशेखर ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उनके सहयोगी रहे चिलकहर के पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह ने कहा कि आज जब देश में गरीबी, भुखमरी जैसे मुद्दों से हटकर राजनीति हो रही है तो वह बहुत याद आते हैं। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने कहा कि उनका कथन विपरीत परिस्थितियों में अकेले खड़े रहने का साहस देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष अजय कुमार ने चंद्रशेखर को सच्चे मायने में राष्ट्र नायक बताया। इस अवसर पर स्काउट के छात्रों ने अतिथियों का स्वागत किया। सलामी देने के साथ मार्च पास्ट भी किया। इसी अवसर पर चित्रकला के छात्रों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जीवन पर उत्कृष्ट चित्रकारी की गई।


इस मौके पर एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने कार्यकर्ताओं के साथ अतिथियों का स्वागत किया। शेखर फाउंडेशन की ओर से परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर एमएलसी पप्पू ने कहा कि बाबा की आदमकद प्रतिमा शीघ्र ही चंद्रशेखर उद्यान में स्थापित की जाएगी। जिसका कार्य युद्घ स्तर पर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed