{"_id":"5f47395457e2da7b3724ad79","slug":"former-mp-of-varanasi-rajesh-mishra-injured-in-road-accident-going-to-lucknow-admitted-in-jaunpur-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्र सड़क हादसे में घायल, दो और लोगों को आई चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्र सड़क हादसे में घायल, दो और लोगों को आई चोटें
Thu, 27 Aug 2020 10:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पूर्व सांसद राजेश मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता डॉ राजेश मिश्र जौनपुर जिले में सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें बदलापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद अपने किसी निजी काम से लखनऊ जा रहे थे। वह सड़क मार्ग से वाराणसी से जा रहे थे। इस दौरान वह जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के मुकुंद गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन
इसमें वह घायल हो गए। कार में सवार चार लोगों में से तीन को गंभीर चोट आई है। पूर्व सांसद राजेश मिश्र(57) का पैर फ्रैक्चर हुआ है। वहीं जयप्रकाश मिश्रा(45) को सिर और सर्वेन्द्र कुमार शुक्ला(47) को चेहरे पर चोट आई है।
विज्ञापन