Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Former MLA of Varanasi South Shyam Dev Rai Choudhary Dada passed away

नहीं रहे श्याम देव राय चाैधरी दादा : 7 बार लगातार थे शहर दक्षिणी के विधायक, 20 दिन पहले PM ने भी जाना था हाल

Tue, 26 Nov 2024 10:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 10:52 AM IST
सार

Varanasi News : भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम देव राय चौधरी दादा के निधन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दाैड़ गई। हर कोई उनके परिजनों से हालचाल जानने की कोशिश कर रहा था। बता दें कि आठ अप्रैल 2021 को दादा के बड़े पुत्र प्रणव प्रकाश का भी 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके प्रति अपनी संवेदना जताई है।

विज्ञापन
Former MLA of Varanasi South Shyam Dev Rai Choudhary Dada passed away
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम देव राय चौधरी दादा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से 1989 से 2017 तक लगातार भाजपा विधायक रहे 85 वर्षीय श्याम देव राय चौधरी दादा का सोमवार की सुबह निधन हो गया। ओरियाना अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे काफी दिनों से अस्वस्थ्य थे। बीते मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे हालचाल लिया था। 

विज्ञापन




भाजपा नेताओं ने बताया था कि ब्रेन हैमरेज की वजह से पूर्व विधायक को महमूरगंज स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसकी जानकारी परिजनों ने शहर दक्षिणी से भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी को दी थी।
विज्ञापन


विधायक ने सीएमओ और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि दादा भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2007 और 2012 में प्रोटेम स्पीकर बनाए गए। दूसरी तरफ मेयर अशोक कुमार तिवारी ने भी पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पीएम मोदी ने दादा के निधन पर शोक व्यक्त किया
पूर्व मंत्री एवं वाराणसी शहर दक्षिणी से 7 बार के रहे विधायक श्यामदेव राय चौधरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक की इस घड़ी में ईश्वर से परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करने हेतु कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल से दादा के नाम से प्रसिद्ध रहे श्यामदेव राय चौधरी के साथ की अपनी दो फोटो को टैग कर लिखा हैं कि "जनसेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। स्नेह भाव से हम सभी उन्हें 'दादा' कहते थे।

उन्होंने ना केवल संगठन को सींचने और संवारने में अहम योगदान दिया, बल्कि काशी के विकास के लिए भी वे पूरे समर्पण भाव से जुटे रहे। उनका जाना काशी के साथ-साथ पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed