फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former Miss India reached Kashi, served food at her home

पूर्व मिस इंडिया पहुंची काशी, अपना घर में परोसा खाना

Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Former Miss India reached Kashi, served food at her home
पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल और अभिनेत्री ईशा गुप्ता बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंची। सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में असहाय लोगों से बातचीत कर उन्हें खाना परोस कर खिलाया। ईशा ने पहले हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी एक अद्भुत जगह है। अपना घर आश्रम आकर मन को गजब का सुकून मिला है। आश्रम का नाम ही अपनत्व से भरा है। जिस तरह से अपने घर में सबका ख्याल रखा जाता है, ठीक उसी तरह अपना घर में भी देखभाल की जाती है। आश्रम के निरंजन कुमार ने बताया कि अपना घर में निशक्तजनों को लाकर उनकी देखभाल की जाती है। यहां रहने वालों को प्रभु जी कहकर संबोधित किया जाता है। भजन-कीर्तन, गीत-संगीत के कार्यक्रम भी कराए जाते हैं। अपना घर संस्था द्वारा 144 प्रभुजी को परिजनों को सौंपा जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed