{"_id":"60f150918ebc3edc4535efe6","slug":"former-minister-virender-singh-pistol-stolen-from-fortuner-in-samajwadi-party-protest-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सपा के विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री की पिस्टल फार्च्यूनर से चोरी, कैंट थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सपा के विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री की पिस्टल फार्च्यूनर से चोरी, कैंट थाने में दी तहरीर
Fri, 16 Jul 2021 02:56 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:56 PM IST
सार
सदर तहसील के पास बृहस्पतिवार को सपा के प्रदर्शन में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह शामिल हुए थे। पुलिस तहसील के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह की .22 बोर की पिस्टल बृहस्पतिवार को फार्च्यूनर गाड़ी से चोरी हो गई। प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सदर तहसील पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह की पिस्टल गाड़ी के डैशबोर्ड में थी। प्रदर्शन के बाद घर पहुंचने पर गाड़ी से पिस्टल गायब देख पूर्व मंत्री सन्न रह गए। काफी खोजबीन के बाद पिस्टल नहीं मिली तो वीरेंद्र सिंह ने कैंट थाने में चोरी के बाबत तहरीर दी है। पहले कांग्रेस और अब सपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फार्च्यूनर के अंदर से पिस्टल चोरी हुई है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में कैंट इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। शिवपुर स्थित सदर तहसील के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन