फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   former minister of up bachha pathak passes away

सात बार विधायक रहे पूर्व मंत्री बच्चा पाठक का निधन

Mon, 24 Apr 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 24 Apr 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
former minister of up bachha pathak passes away
पूर्व मंत्री बच्चा पाठक - फोटो : facebook
 पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पाठक का निधन वाराणसी के गैलेक्सी हॉस्पिटल में रविवार की शाम 5,30 बजे के करीब हो गया। इन्हें शेरे बलिया के नाम से भी जाना जाता था। 89 वर्ष की उम्र पार कर चुके श्री पाठक का राजनैतिक सफर बलिया जिले के रेवती ब्लाक के प्रमुख बनने के बाद 1966 से प्रारम्भ हुआ था।
विज्ञापन


प्रदेश में उनको वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में जाना जाता था। 50 वर्षों से भी ज्यादा की  राजनीतिक यात्रा में पूर्व मंत्री सात बार विधायक रहे। बच्चा पाठक उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार काबीना मंत्री रहे एवं कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदों पर रह कर दायित्वों का बखूबी निर्वाहन किये।
विज्ञापन


1967 में पहली  बार कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड कर प्रदेश की राजनीति में कदम रखा किन्तु वे चुनाव हार गए।1967 में कांग्रेस ने उन्हें बांसडीह से टिकट दिया। किन्तु वे चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुन: 1969 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े एवं जीत हासिल किया। तब से श्री पाठक पीछे मुड़ कर नहीं देखे। विधानसभा चुनाव 1971,1974,1977 एवं 1980 में उन्होंने लगातार जीत दर्ज कर बांसडीह का नेतृत्व किया। 1984 में किन्ही कारण से उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिल सका। 1989 में कांग्रेस से चुनाव लड़े किन्तु असफल रहे।

पुन:बांसडीह से 1991 एवं 1996 में वो  लगातार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। कहा जा सकता है कि एक ही विधानसभा से एवं एक ही पार्टी से सात बार विधायक बनने का रिकार्ड बलिया  में बच्चा पाठक के नाम है।  

1977 की जनता पार्टी की लहर में जब कांग्रेस का लगभग सफाया हो चुका था उस वर्ष का चुनाव जीत कर काफी चर्चित रहे। तभी से कांग्रेस जनों ने उन्हें शेरे बलिया कह कर पुकारना शुरू किया।


पूर्व मंत्री के भ्रातृज अशोक पाठक ने बताया कि पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर खानपुर में सोमवार सुबह जनता दर्शन के बाद दोपहर के बाद उनकी शव यात्रा निकाली जाएगी। पचरुखिया गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed