{"_id":"640c74b6fa7e03c7450c3d9f","slug":"former-mayor-ram-gopal-mohle-presented-lift-chair-to-pandit-chhannulal-mishra-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पंंडित छन्नूलाल मिश्र को अब कमर दर्द नहीं करेगा ज्यादा परेशान, पूर्व मेयर ने भेंट किया लिफ्ट चेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पंंडित छन्नूलाल मिश्र को अब कमर दर्द नहीं करेगा ज्यादा परेशान, पूर्व मेयर ने भेंट किया लिफ्ट चेयर
Sat, 11 Mar 2023 06:01 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 11 Mar 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट चेयर पर बैठे पंडित छन्नूलाल मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से कमर दर्द की समस्या से पीड़ित प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र को पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने कुसुम मोहले स्मृति सनातन न्यास की ओर से लिफ्ट चेयर भेंट किया। शनिवार को पं. छन्नूलाल मिश्र के विरदोपुर स्थित आवास पर पहुंचे पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने हालचाल पूछा। इस दौरान उनकी पुत्री डॉ. नम्रता मिश्रा और सुबह-ए-बनारस के अजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीते कई दिनों से कमर दर्द के कारण पं छन्नू लाल मिश्र को उठने-बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें लिफ्ट चेयर का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। इसके मद्देनजर रामगोपाल मोहले ने सनातन न्यास की ओर से उन्हें लिफ्ट चेयर प्रदान किया।
विज्ञापन
रिमोट आधारित इस चेयर से उन्हें उन्हें उठने-बैठने और लेटने में आसानी होगी। साथ ही एक विशेष प्रकार की फिजियोथेरेपी भी हो सकेगी। पं. छन्नू लाल मिश्र ने इस मौके पर रामगोपाल मोहले और कुसुम मोहले स्मृति न्यास के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि सनातन न्यास धर्म व संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही शास्त्रीय संगीत व उसके साधकों के लिए भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।
विज्ञापन