फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former ISRO Chairman will visit BHU on 31st and will launch AI magazine.

Varanasi News: इसरो के पूर्व चेयरमैन 31 को आएंगे बीएचयू, एआई पत्रिका करेंगे लोकार्पण

Sun, 25 Jan 2026 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Former ISRO Chairman will visit BHU on 31st and will launch AI magazine.
वाराणसी। इसरो के पूर्व चेयरमैन (2015-2018) डॉ. एएस किरण बीएचयू की अचिंत्य पत्रिका के एआई विशेषांक का लोकार्पण करेंगे। 31 जनवरी को बीएचयू के महामना सेमिनार कॉम्प्लेक्स में वह मौजूद रहेंगे। यह पत्रिका हिंदी प्रकाशन समिति द्वारा प्रकाशित की जाती है। यह समारोह हिंदी माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीन चर्चाओं को बढ़ावा देगा। पत्रिका विज्ञान संस्थान के छात्रों द्वारा रचित त्रैमासिक प्रकाशन है, जो वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल हिंदी में प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन

डॉ. एएस किरण के कार्यकाल में भास्कर, आईआरएस-1सी, रिसोर्ससैट-1 सैटेलाइट सहित चंद्रयान-1 और मंगलयान जैसे मिशनों के लिए इमेजिंग सिस्टम का विकास शामिल है। उनके नेतृत्व में इसरो ने चंद्रयान-2 जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को सफलता दिलाई। वर्तमान में वह इसरो में विक्रम साराभाई प्रोफेसर और स्पेस कमीशन के सदस्य हैं। किरण कुमार को 2014 में पद्मश्री, इसरो लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (2018), और फ्रांस का हाइएस्ट सिविलियन अवॉर्ड (2019) से नवाजा गया है।
विज्ञापन



हिंदी में विज्ञान संवाद को करेगा मजबूत
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। समारोह 31 जनवरी को दोपहर तीन बजे के बाद होगा। हिंदी प्रकाशन समिति के समन्वयक प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि यह आयोजन हिंदी में विज्ञान संवाद को मजबूत करने का बड़ा कदम है, जो युवा पीढ़ी को एआई जैसी उभरती तकनीकों से जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed