फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former IPS claim proved to be true varanasi Police arrested three persons who robbed in the name of STF

वाराणसी: सच साबित हुआ पूर्व आईपीएस का दावा, एसटीएफ के नाम पर लूटपाट करने वाले तीन को पुलिस ने दबोचा

Mon, 31 May 2021 12:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 May 2021 12:12 AM IST
सार

अक्सर पुलिस की कमियों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए रहने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के एक ट्वीट से बीते शुक्रवार को वाराणसी कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया था। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर एसटीएफ के नाम पर लूटपाट करने वालों के उपर कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन
Former IPS claim proved to be true varanasi Police arrested three persons  who robbed in the name of STF
एसटीएफ के नाम पर लूटपाट करने वाले तीन को पुलिस ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के दो दिन पहले की ट्वीट पर वाराणसी पुलिस ने एक्शन लिया और तीन आरोपियों को  गिरफ्तार किया। तीन दिन पहले महमूरगंज स्थित एक अपार्टमेंट में लूटपाट हुई थी। इसका वीडियो पूर्व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट करते हुए पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश से जांच की मांग की थी।

विज्ञापन


भेलूपुर पुलिस को सूचना मिली कि महमूरगंज स्थित गंगा सागर अपार्टमेंट में किराएदार पवन कुमार खरवार के फ्लैट में घुसकर लूट करने वाले रोहनिया के दीपक श्रीवास्तव, आशीष कुमार जायसवाल निवासी शिवपुर और रोहनिया के संजय कुमार मंडुवाडीह स्टेशन के सामने कृष्णा नगर कालोनी मोड़ पर हैं।
विज्ञापन


इस पर भेलूपुर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। इसमें पुलिस की पूछताछ में दीपक ने कबूला कि क्राइम ब्रांच और एसटीएफ बनकर लूटपाट करता थे। दीपक पर चार आपराधिक मुकदमे कैंट, सिगरा,  जंसा और रोहनिया थाने में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पवन कुमार खरवार से एक लाख की रंगदारी मांगी थी। उस दौरान पवन कुमार परिवार संग फरार हो गया था। इसके बाद यह वीडियो वायरल हुआ तो पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक शैलेश यादव आदि रहे।

गौरतलब है कि अक्सर पुलिस की कमियों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए रहने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के एक ट्वीट से बीते शुक्रवार को वाराणसी कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया था। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर एसटीएफ के नाम पर लूटपाट करने वालों के उपर कार्रवाई की मांग की थी। इससे पहले भी पूर्व आईपीएस ने एक ट्वीट कर कोरोना संबंधी पत्र के बारे में सवाल उठाए थे। हालांकि तब उनका दावा गलत निकला था। 

पुलिस की मुखबिरी का आरोप

कहा जाता है कि पुलिस की दोस्ती और दुश्मनी ठीक नहीं होती है। इसकी बानगी इन तीनों की गिरफ्तारी को लेकर खूब चर्चा में रही। आरोप है कि रोहनिया निवासी दीपक पुलिस की मुखबिरी भी करता था। पुलिस की शह पर ही आपराधिक वारदातों को अंजाम भी देता था। शहर में हो रहे अनैतिक कार्य करने वालों से धमका कर वसूली करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed