{"_id":"62f3a1eb697735315209db90","slug":"former-ips-amitabh-thakur-said-there-is-fashion-of-half-and-full-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाफ और फुल एनकाउंटर का फैशन चल पड़ा है: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के ट्रैफिक पर भी कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ और फुल एनकाउंटर का फैशन चल पड़ा है: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के ट्रैफिक पर भी कसा तंज
Wed, 10 Aug 2022 06:01 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 10 Aug 2022 06:01 PM IST
सार
पूर्व आईपीएस व अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने वाराणसी के ट्रैफिक पर जमकर तंज कसा वहीं एनकाउंटर की भी कैटेगरी बता दी ।
विज्ञापन
आईपीएस अमिताभ ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व आईपीएस व अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर अपनी पत्नी व सोशल एक्टिविट्स नूतन ठाकुर के साथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होंने पहले लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद कपसेठी स्थित सुइलरा गांव के रहने वाले मृतक विजय के घर पहुचे।
बीते दिन विजय को चार किलो चावल और कुछ रुपए चोरी के आरोप में गांव के मनबढ़ों ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई थी। अमिताभ ठाकुर ने परिजनों से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली और यथासंभव मदद का आश्वाशन का भरोसा दिया। वापस लौटने पर सुंदरपुर नेवादा में पत्रकार वार्ता के दौरान अमिताभ ठाकुर ने बनारस के ट्रैफिक व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि बनारस में ट्रैफिक व्यवस्था एकदम ध्वस्त है।
कपसेठी से बनारस की लगभग 30 किलोमीटर की दूरी को तय करने में मुझे पौने दो घंटे लग गए। साथ ही कहा शहर से लेकर गांव तक हर जगह बदइंतजामी देखने को मिली। जगह जगह स्कूलों के पास भी ट्रैफिक की कोई व्यवस्था नही थी। जाहिर सी बात है आमलोगों और स्कूली बच्चों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही श्रीकांत त्यागी के सवाल पर कहा चाहे श्रीकांत मामला हो या कोई भी मामला हो आप और हम सभी जानते हैं। कहा जाता है कि शासन की दोनों आंखे बराबर होनी चाहिए लेकिन वर्तमान सरकार के साथ सबसे बड़ी समस्या है कि एक आंखे तो निरंतर खुली रहती है। जबकि जब अपनों पर कार्यवाई की बात आती है तो एक आंख बंद हो जाती है। कहा कि वाराणसी में ही तमाम ऐसे लोग हैं जो लोग आज़ाद घूम रहे है। जो आराम से जेल से बाहर आ जा रहे हैं रिहा हो जा रहे हैं।
साथ ही कहा कि एक नया फ़ैशन आ गया है जैसे पहले जैसे अंडे का हाफ फ्राई और फूल फ्राई होता था। वैसे ही अब फुल एनकाउंटर और हाफ एनकाउंटर होता है। अगर आपने ज्यादा पैसे दे दिए तो आपका हाफ एनकाउंटर होगा नहीं दिए तो आपका फूल एनकाउंटर हो जाएगा। लखनऊ में तीन चार लोगों को मैं खुद जानता हूं उनका हाफ एनकाउंटर हुआ। उन्होंने कुछ पैसे दिए थे। साथ ही उन लोगों ने यह भी कहा कि अगर वह डबल पैसा दे देते तो उनका किसी तरह का एनकाउंटर नहीं होता। एनकाउंटर को पैसे से जोड़ देने की यह स्थिति बहुत गलत है।
पार्टी के गठन के सवाल पर कहा कि अभी हमारी पार्टी बहुत ही छोटी पार्टी है और हमारी हैसीयत बहुत ही छोटी है। हम जनता के बीच में अपनी बातों को लेकर जा रहे हैं। जनता जिस तरह से हम पर विश्वास कर रही है हम उस तरह से काम करेंगे। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अभी मैं बहुत छोटा हूं। लेकिन, मैं यह कहना चाहता हूं कि जनता के बीच में हम अपनी बातों को रखेंगे। हमारी पार्टी धर्म और जाति के आधार पर काम नहीं करेगी। हम सिर्फ जनता के लिए काम करेंगे। पहले हम निकाय चुनाव लड़ेंगे। उसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे।