फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former IAS Abhishek Singh Says I am emotional after resigning, never thought of contesting elections

खास बातचीत: 'इस्तीफा देकर भावुक हूं...' पूर्व IAS अभिषेक सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात

Fri, 01 Mar 2024 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Mar 2024 09:24 AM IST
सार

आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था। पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने कहा कि इस्तीफा देकर भावुक हूं। अभी चुनाव लड़ने का सोचा ही नहीं है। 

विज्ञापन
Former IAS Abhishek Singh Says I am emotional after resigning, never thought of contesting elections
Former IAS Abhishek Singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद साल 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इसे बृहस्पतिवार से प्रभावी माना जाएगा। अभिषेक ने अक्तूबर 2023 में इस्तीफा दिया था। आईएएस की नौकरी छोड़कर उनके राजनीति में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने खास बातचीत में कहा कि 12 साल आईएएस की नौकरी करने के बाद इस्तीफा देकर भावुक हूं। नौकरी ने बहुत कुछ दिया। बहुत कुछ सीखा जो समाजसेवा में मददगार साबित हो रहा है। चुनाव लड़ने का अभी सोचा नहीं है। मैं समाजसेवा ही करना चाहता हूं। आपको बता दें कि केराकत तहसील के टिसौरा गांव निवासी आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा आखिरकार बृहस्पतिवार को मंजूर हो गया।
विज्ञापन


अभिषेक ने अक्तूबर 2023 में इस्तीफा दिया था। जिसे केंद्र सरकारी की संस्तुति के बाद प्रदेश सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। अभिषेक सिंह ने कहा कि नौकरी ने ही मुझे पहचान दी। इस्तीफा मंजूर होने के बाद अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं। नौकरी न होने की कसक है। चुनाव लड़ने के बारे में पूछने पर अभिषेक ने कहा कि उन्होंने इस बारे में दूर-दूर तक नहीं सोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पूर्व आईएस के इस्तीफे को लेकर जौनपुर में पुरजोर चर्चा है कि अभिषेक सिंह जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वह सत्तापक्ष के कई बड़े नेताओं से सम्पर्क में हैं। टिकट वितरण को देखते हुए ही उनका इस्तीफा विचाराधीन रखा गया था। चुनाव करीब आते उसे मंजूर किया गया है।

भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव
जौनपुर लोकसभा सीट को लेकर शहर में काफी चर्चा है। चर्चा के मुताबिक पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह को भारतीय जनता पार्टी जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। हालांकि भाजपा का टिकट किसे मिलेगा यह कहना अभी मुश्किल है। 

2011 में नौकरी, 2023 में इस्तीफा
आईएएस अभिषेक सिंह ने 2011 में नौकरी की शुरूआत की थी। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल की थी। साल 2013 में उन्हें झांसी में बतौर जॉइंट मजिस्ट्रेट तैनाती मिली। साल 2022 में उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक बनाकर भेजा गया। जहां एक फोटो वायरल होने पर चुनाव आयोग ने उन्हें हटा दिया था। अक्तूबर 2023 में अभिषेक ने इस्तीफा दे दिया।

फिल्मी दुनिया में भी रहे हैं सक्रिय
पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह को एक्टिंग का शौक था। साल 2020 में उन्होंने पहली बार मशहूर सिंगर बी प्राक के गाने से इस सफर की शुरूआत की। इसके बाद मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के एलबम, वेब सीरीज दिल्ली क्राइम सीजन-2, शॉर्ट मूवी चार पंद्रह, सिंगर हार्डी संधू के गाने के साथ ही सनी लियोनी के साथ भी गाने में अभिनय किया है।

पिता आईपीएस रहे, पत्नी हैं आईएएस
अभिषेक के दादा का स्व. झिम्मल सिंह किसान थे। पिता कृपाशंकर सिंह सेवानिवृत्त आईपीएस हैं। दो भाई एक बहन में सबसे बड़े अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस हैं और वर्तमान में बांदा की जिलाधिकारी हैं। इनकी दो बेटियां हैं। इसमें एक 7 वर्षीय दानिया व दूसरी 2 वर्षीय डिगारा है।

पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह का पारिवारिक इतिहास
अभिषेक के दादा का स्व. झिम्मल सिंह किसान थे। पिता दो भाई हैं। जिसमें अभिषेक के पिता कृपाशंकर सिंह आईपीएस थे और मेरठ में डीआईजी पद से रिटायर हुए। चाचा ओमप्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी पद से गाजियाबाद से रिटायर हुए। वर्तमान में ओमप्रकाश सिंह गाजियाबाद में सपरिवार रहते हैं। 


 

अभिषेक अपने पिता के दो बेटे हैं। उनकी छोटी बहन अर्चना सिंह गुड़िया एमबीबीएस करके अमेरिका में डॉक्टर हैं। गुड़िया की शादी 2021 में हुई। छोटे भाई अमित कुमार सिंह एमबीबीएस करके दिल्ली में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed