फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   former CM Kalyan Singh passes away Three days of state mourning in uttar pradesh Kashi Vidyapith examination postponed on 23 August due to public holiday

पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधनः काशी विद्यापीठ में आज होने वाली परीक्षाएं स्थगित

Mon, 23 Aug 2021 10:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 Aug 2021 10:11 AM IST
सार

परीक्षा की तिथि की सूचना जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं बाकी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।

विज्ञापन
former CM Kalyan Singh passes away Three days of state mourning in uttar pradesh  Kashi Vidyapith examination postponed on 23 August due to public holiday
विधान भवन में रखा गया पूर्व सीएम का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर राजकीय शोक के कारण 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके कारण महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की 23 अगस्त को होने वाली वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने शासन के निर्देशानुसार 23 अगस्त को विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश जारी किया है। परीक्षा की तिथि की सूचना जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं बाकी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी। 
विज्ञापन


अग्रसेन की 23 अगस्त की परीक्षा भी स्थगित
 श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के बुलानाला और परमानंदपुर परिसर में 23 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही महाविद्यालय में भी अवकाश रहेगा। प्राचार्या डॉ. सुमन मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की नई तिथि की घोषणा जल्द ही जारी की जाएगी। शेष परीक्षाएं अपने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार आयोजित कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर संपूर्र्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने शोक जताया है। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि यह संस्था और संपूर्ण राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है। इस रिक्तता को भरना बहुत कठिन होगा। आज हम सभी अत्यंत दुखी और मर्माहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed