वाराणसी पहुंचे मुलायम सिंह यादव, कहा- मुझे लड़ने के लिए फिर से तैयार करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित शिवकुमार शास्त्री के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके पुत्र राजकुमार शास्त्री, नन्दा शास्त्री और समीर शास्त्री समेत परिवार के अन्य लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्व. पंडित शिवकुमार शास्त्री के पुत्रों से बात कर कहा कि राजवैद्य से जुड़ी यादें और उनकी फोटो एकत्रित कर उसे लेकर लखनऊ आएं, वैद्य जी को लोहिया और जय प्रकाश जी के साथ स्थान दिया जाएगा।
इसके अलावा समीर शास्त्री से उन्होंने कहा कि हमें लड़ने के लिए तैयार करिए, स्वस्थ्य करिए। राजवैद्य जी के जाने के बाद भी उनके घर से हमारे परिवार की चिकित्सा यथावत चलती रहेगी। इसकी जिम्मेदारी आप लोगों के कंधे पर है।
आठ दिसंबर को सुविख्यात वैद्य पंडित शिवकुमार शास्त्री का 86 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था। पंडित शिवकुमार शास्त्री को मुलायम सिंह यादव परिवार के वैद्य होने के साथ ही अपना गुरु भी मानते थे। करीब आधे घंटे तक राजवैद्य के घर रहने के बाद मुलायम सिंह यादव सड़क मार्ग से होकर बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
एक झलक पाने के लिए जगह-जगह खड़े रहे लोग
स्व. पंडित शिवकुमार शास्त्री की तेरहवीं में शामिल होने के लिए मुलायम सिंह यादव के साथ पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, रामकिशुन यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिला अध्यक्ष पीयूष यादव, किशन दिक्षित समेत समाजवादी पार्टी के अन्य नेता भी पहुंचे। इसके अलावा पूर्व विधायक अजय राय समेत कई नेता, व्यापारी और विशिष्ट जन स्व. पंडित शिवकुमार शास्त्री के तेरहवीं में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
जनता का करते रहे अभिवादन
मुलायम सिंह यादव वाराणसी पहुंचने के बाद सड़क पर निकले तो पार्टी कार्यकर्ता उनकी एक झलक पाने के लिए जगह-जगह खड़े थे। वहीं एनएसजी कमांडो और पुलिस की सुरक्षा घेरा के बीच चल रहे मुलायम सिंह यादव कार के अंदर से पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए चल रहे थे।