{"_id":"5f478625d67f2f11071d2482","slug":"former-bsp-mp-and-bahubali-dhananjay-singh-bail-granted-will-be-out-of-jail-soon-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह की जमानत मंजूर, जल्द आएंगे जेल से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह की जमानत मंजूर, जल्द आएंगे जेल से बाहर
Thu, 27 Aug 2020 03:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 27 Aug 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
बसपा के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व बसपा (बहुजन समाज पार्टी) सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह की गुरुवार को हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है। वह फिलहाल जौनपुर जिला जेल में एसटीपी के प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण व रंगदारी के मामले में बंद हैं।
विज्ञापन
उन्हें 10 मई की रात शहर के कालीकुत्ती स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह लगातार जेल में थे। जिला न्यायालय से जमानत खारिज होने के बाद उनकी ओर से हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले में पीड़ित प्रोजेक्ट मैनेजर केस दर्ज कराने के कुछ दिनों बाद ही कोर्ट में शपथ पत्र देकर अपनी ओर से लगाए गए आरोपों से मुकर गया था। इसी आधार पर मुकदमे में सह अभियुक्त विक्रम सिंह को जिला न्यायालय से ही जमानत मिल गई थी, लेकिन इससे पहले ही पूर्व सांसद की अपील जिले से खारिज होने के कारण उनकी ओर से हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया था।
विज्ञापन
पूर्व सांसद के अधिवक्ता ने बताया कि हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर कर दी है। कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उनकी शीघ्र जेल से रिहाई हो जाएगी।