फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   forgot to put pipe between two sewer chambers in kalika street

कालिका गली में दो सीवर चैंबर के बीच पाइप डालना भूल गए

Mon, 13 Sep 2021 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
forgot to put pipe between two sewer chambers in kalika street
दशाश्वमेध वार्ड की कालिका गली में सीवर की समस्या गंभीर हो चुकी है। स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्य के कारण सीवर समस्या विकराल हो चुकी है। लापरवाही का आलम यह है कि दो सीवर चैंबर के बीच कार्यदायी संस्था पाइप डालना भूल गई है। इसके कारण सीवर और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या भी बनी है। हालत यह है श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी से होकर ही गुजरना पड़ता है। आए दिन दर्शनार्थी और स्थानीय लोग सीवर के चैंबर में फंसकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर रेडजोन से सटी कालिकागली में पिछले तीन महीने से स्मार्ट सिटी का कार्य चल रहा है। आसपास की गलियां तो बन गईं, लेकिन कालिका गली अभी तक बदहाल है। गली का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। कालिका गली से रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन पूजन करने आते जाते हैं। लेकिन सीवर के ओवरफ्लो से परेशान रहते हैं। लोगों ने स्थानीय पार्षद से अव्यवस्था को दूर करने की मांग की लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। लोगों ने बताया कि कार्यदायी संस्था दो सीवर चैंबर के बीच में आठ से 10 फीट तक पाइप डालना ही भूल गई है।
विज्ञापन

महीनों से सीवर व दूषित पेयजल की समस्या बनी हुई है। वर्तमान में शहर में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।-विजय शर्मा, कालिका गली
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर समस्या के कारण पानी दूषित आ रहा है इससे कई बीमारी हो रही है। हर जगह शिकायत के बाद भी हमें केवल आश्वासन ही मिल रहा है समाधान नहीं।- रमेश यादव, व्यवसायी

सीवर ओवरफ्लो और रास्ता खराब होने से कोई पर्यटक नहीं आ रहा है जबकि महत्वपूर्ण गलियों में से एक कालिकागली भी स्मार्ट सिटी के तहत है।-ओम, व्यापारी
जो पर्यटक आ रहे थे, वह सीवर ओवरफ्लो की समस्या से होटल छोड़कर चले जा रहे हैं। पता नहीं स्मार्ट सिटी के तहत गली का उद्धार कब होगा। -अनिल तिवारी, लॉज संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed