{"_id":"5aa968234f1c1ba8758b55ab","slug":"forest-daroga-including-three-suspended-in-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र के जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई, वन दरोगा सहित तीन वनकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र के जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई, वन दरोगा सहित तीन वनकर्मी निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
336 पेड़ों की अवैध कटान पर कार्रवाई
- फोटो : self
सोनभद्र जिले के रानीताली और हथवानी बीट के जंगल में 336 पेड़ों के अवैध कटान के बाद वन विभाग ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में वन दरोगा समेत तीन वन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
इसमें गुरमुरा सेक्शन के वन दरोगा गोविंद सिंह, रानीताली बीट के वन रक्षक अजय कुमार सिंह एवं हथवानी बीट के वन रक्षक सत्यनारायण प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए और तीनों को निलंबित कर दिया गया।
ओबरा वन प्रभाग के डाला वनरेंज के हथवानी बीट के अहिराडेरा जंगल एवं रानीताली बीट के जंगल में पेड़ों की अवैध कटान हो रही थी। शिकायत के बाद मुख्य वन संरक्षक प्रभाकर दुबे ने मिर्जापुर मंडल के वन विभाग के सुरक्षा दल प्रभारी एवं जांच टीम के अध्यक्ष पीके सिंह से जांच कराई।
विज्ञापन
चार दिन की जांच पड़ताल में पाया गया कि हथवानी बीट के कपार्टमेंट 11 में 62 पेड़ एवं रानीताली बीट के कपार्टमेंट तीन में 274 पेड़ों की अवैध कटान कर लकड़ियों की चोरी हुई है। इसमें खैर के 252 पेड़ एवं 18 पेड़ साखू के थे।
शेष पेड़ दूसरी प्रजाति के थे। इसमें गुरमुरा सेक्शन के वन दरोगा गोविंद सिंह, रानीताली बीट के वन रक्षक अजय कुमार सिंह एवं हथवानी बीट के वन रक्षक सत्यनारायण प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए और तीनों को निलंबित कर दिया गया। मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर मंडल के डॉ. प्रभाकर दुबे ने बताया कि अवैध कटान मामले में यह कार्रवाई की गई है।