फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign ministry ask for report about NRI summit

वाराणसी में होने वाले प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों का ब्यौरा विदेश मंत्रालय ने मांगा

Mon, 22 Oct 2018 10:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 22 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Foreign ministry ask for report about NRI summit

विज्ञापन
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का ब्यौरा विदेश मंत्रालय ने प्रशासन से मांगा है। तैयारी, कार्ययोजना सहित अब तक किए गए कामों की रिपोर्ट के आधार पर विदेश मंत्रालय इसकी रूपरेखा तैयार करेगा। उधर, प्रदेश की ओर से यूपीबीपीडी वेबसाइट लांच किए जाने की तैयारी है। इस वेबसाइट को भी विदेश मंत्रालय की पीबीडीइंडिया से लिंक किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय की ओर से जनसहभागिता के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयास की भी जानकारी मांगी गई है। माना जा रहा है कि विदेश मंत्रालय प्रशासन की तैयारियों और कार्ययोजना के आधार पर अपनी भूमिका तय करेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय भी लगातार विदेश मंत्रालय से सम्मेलन से जुड़ी जानकारियां और तैयारियों का अपडेट ले रहा है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी अपनी वेबसाइट से सम्मेलन से जुड़ी जानकारियां साझा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन होगा यूथ प्रवासी दिवस

प्रवासी सम्मेलन के पहले दिन 21 जनवरी को यूथ प्रवासी दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश और युवा प्रवासियों के बीच आयोजित कार्यक्रम में बीएचयू के छात्रों से भी प्रवासियों का संवाद होगा।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां और कार्ययोजना से विदेश मंत्रालय को अवगत कराया गया है। प्रदेश की ओर से तैयार वेबसाइट भी विदेश मंत्रालय की साइट से लिंक होगी। इसके लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed