फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign buyers liked indigenous workmanship, fierce shopping in TFC

विदेश बायर्स को पसंद आई देशी कारीगरी, टीएफसी में की जमकर खरीदारी

Sun, 16 Feb 2020 11:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 16 Feb 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Foreign buyers liked indigenous workmanship, fierce shopping in TFC
हस्त शिल्प उत्पाद की प्रदर्शनी देखते विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में आयोजित काशी एक रूप अनेक कार्यक्रम में विदेशी बायर्स का उत्साह भी देखते बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद विदेशी बायर्स ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की ओर से लगी प्रदर्शनी में खूब खरीदारी की, वही आकर्षक उत्पादों के सामने सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में मौजूद विभागीय अधिकारियों ने विदेशी बायर्स को हर उत्पाद की खासियत और खूबियों के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन

Foreign buyers liked indigenous workmanship, fierce shopping in TFC
लाभार्थयों को चेक प्रदान करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

यूपीआईडी की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दो दिन प्रदर्शनी और अंतिम दिन मंगलवार को विदेशी बायर्स को बनारस के कुछ मोहल्ले में घुमाया जाएगा।बजरडीहा, गायघाट और खोजवां के कश्मीरी गंज इलाके में भ्रमण कराकर बुनकरों और कारीगरों से मुलाकात कराया जाएगा।

 

पहली बार काशी में आई हूं। इस तरह का कार्यक्रम पहले कभी नहीं देखा था। हुनर को एक स्थान से दुनिया भर में पहचान दिलाने वाला यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है।
पैट्रिया, फैशन डिजाइनर, यूएसए

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Foreign buyers liked indigenous workmanship, fierce shopping in TFC
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

इस कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। एकदम अपने घर जैसा यहां महौल मिला। जिस प्लेस पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है, इसका इंफ्रा बहुत जबरदस्त है।
ओरनिथिया, बार्यस- यूएसए

 

इस तरह के कार्यक्रम से हमे कुछ नया सीखने को मिलता है। फर्स्ट टाइम आना हुआ लेकिन मैं समझ रही हूं कि यहां आना सफल हुआ। लगभग सभी स्टाल को मैंने देखा, एकदम अद्भुत कार्यक्रम है।
मारिटा, फैशन डिजाइनर, न्यूयॉर्क

 

प्रदर्शनी में उत्पादों को देखना अच्छा लगा। कुछ चीजों को हमने अपने नोटबुक में नोट भी किया। यहां के मैटेरियल्स और हुनरबाजों का कोई जवाब नहीं है। कार्यक्रम में आना बहुत ही अच्छा लगा।
सिग्निड ओलसेन, यूएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed