फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   For the first time in UP, women's beach handball competition will be held in Kashi in April.

Varanasi News: यूपी में पहली बार अप्रैल में महिला बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता काशी में

Tue, 31 Mar 2026 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
For the first time in UP, women's beach handball competition will be held in Kashi in April.
उत्तर प्रदेश में पहली बार महिला बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता वाराणसी में अप्रैल महीने में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी। मंगलवार को जिला हैंडबॉल संघ वाराणसी और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के अधिकारी गंगा के उस पार नमो घाट से विश्व सुंदरी पुल तक का निरीक्षण करेंगे। मंगलवार को ही यह निर्णय लिया जाएगा कि प्रतियोगिता जिले के किस जगह पर खेली जाएगी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि वाराणसी में तीन अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी नैना यादव, कोमल राजभर और सुमन यादव के अलावा 12 राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। इस कारण पहली जिला महिला बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता वाराणसी में कराने का निर्णय लिया गया है। पहली बार छह टीमें लीग कम नॉकआउट आधार पर मैच खेलेंगी। मंगलवार को उपाध्यक्ष और जिला हैंडबॉल संघ वाराणसी के सचिव डॉ. शम्स तबरेज समेत कुछ सीनियर महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता स्थल के चयन के लिए मैदानों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed