{"_id":"66d88c6803fc86145207eeed","slug":"for-first-time-linemen-and-electricity-officers-were-honored-in-varanasi-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लाइनमैन और बिजली अधिकारियों का हुआ सम्मान, खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लाइनमैन और बिजली अधिकारियों का हुआ सम्मान, खिल उठे चेहरे
Wed, 04 Sep 2024 10:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:06 PM IST
सार
Varanasi News: सम्मान समारोह में बिजली विभाग की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर इसके समाधान की बात कही है।
विज्ञापन
सम्मान समाराह में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चांदपुर औद्योगिक आस्थान में जल्द ही अंडरग्राउंड केबिल के जरिये विद्युत आपूर्ति होगी। उद्योग इकाइयों को ट्रिपिंग से भी निजात मिलेगी। इससे उनका उत्पादन और बेहतर हो सकेगा। यह बातें मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल ने बुधवार को दी स्माॅल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।
विज्ञापन
निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए पहली बार बिजली अधिकारियों और लाइनमैन का एमएसएमई विकास संस्थान में सम्मान हुआ। उद्यमियों ने चांदपुर स्थित पावर हाउस के सभी लाइनमैन और एसएसओ का सम्मान स्मृति चिह्न देकर किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि लाइनमैन व एसएसओ दिन रात, सर्दी, गर्मी, बारिश में निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। इस दोरान एमएसएमई के सहायक निदेशक आरके चौधरी, अधिशासी अभियंता आशीष सिंह, सहायक अभियंता नवनीत कुमार, अवर अभियंता योगेश यादव, एमएसएमई के उप निदेशक वीके राणा मौजूद रहे। संचालन महासचिव नीरज पारिख व धन्यवाद कोषाध्यक्ष राजीव जयपुरिया ने दिया।
विज्ञापन