{"_id":"5ed2b4f68ebc3e9026270529","slug":"footboller-amrita-city-news-vns527549623","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मिनट में 144 बार जग्लिंग कर अमृता बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मिनट में 144 बार जग्लिंग कर अमृता बनीं विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणासी। पहाड़ी गांव की रहने वाली फुटबालर अमृता शर्मा ने शनिवार को ऑनलाइन महिला जग्लिंग फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। फाइनल में अमृता ने एक मिनट के 144 जग्लिंग कर पहला स्थान प्राप्त किया। काशी की दो अन्य खिलाड़ी चांदनी आठवें और पूजा कुमारी नौवें स्थान पर रही।
महावीर एजुकेशन पार्क और मेरठ फुटबाल विकास समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार फाइनल के बाद घोषित किया गया। दिल्ली की सिमर हुंजन 136 जग्लिंग के साथ उपविजेता, दिल्ली की ही इशिका उनियाल 129 जग्लिंग के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। आयोजक सचिव पवन तोमर ने बताया विजेता को 3100 रुपये, उपविजेता को 2100 रुपये और तीसरे स्थान के विजेता को 1100 रुपये पुरस्कार राशि खिलाड़ियों के पेटीएम खाते में भेज दी गई। इसके अलावा फुटबॉल और ट्रॉफी लॉकडाउन खुलने के बाद कोरियर कर दी जाएगी। प्रथम पुरस्कार विजेता बनी 14 वर्षीय अमृता ने बताया कोच भैरव दत के बताए गए टिप्स की बदौलत मैने गेंद को पैरों के सहारे छोटे छोटे जंप किये। इस वजह से मैंने एक मिनट में 144 बार गेंद को हवा में उछालती रही और विजेता बनी।