{"_id":"60bb0edd8ebc3e40c706b792","slug":"foodcourt-and-open-cafe-will-be-built-under-lahartara-chaukaghat-flyover-in-smart-city-varanasi-culture-will-shown-in-art","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी वाराणसी: चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे फूडकोर्ट और ओपन कैफे, कलाकृति से दिखेगी संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी वाराणसी: चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे फूडकोर्ट और ओपन कैफे, कलाकृति से दिखेगी संस्कृति की झलक
Sat, 05 Jun 2021 11:22 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:22 AM IST
सार
वाराणसी में खूबसूरत कैंट स्टेशन और अंतरराज्यीय बस स्टेशन के ऊपर से गुजर रहे लहरतारा-चौकाघाटफ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा शहर के पर्यटकों को भी लुभाएगा। फ्लाईओवर के नीचे स्थान को विकास यातायात की सुगमता , यात्रियों व दर्शनार्थियों की सुविधा एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
बनारस की बदलती तस्वीर पर स्मार्ट सिटी हजार चांद लगाने में जुटी है। शहर के सबसे महत्वपूर्ण चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से में अर्बन प्लेस आधुनिक बनारस की कहानी बताएगा। फ्लाईओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर लंबी जगह में फूड कोर्ट, ओपन कैफे के साथ ही ट्रैफिक रोड इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्बन प्लेसमेकिंग को विकसित किया जाएगा। एक साल की समयसीमा में इस योजना को पूरी तरह से धरातल पर उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी से लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन प्लेसमेकिंग एवं यातायात सड़क संसाधनों का विकास होगा। इसके तहत फ्लाईओवर के नीचे कुल 1.9 किमी सड़क विस्तार के बीच का अर्बन स्पेस व लैंड स्केपिंग से विकास कराया जाएगा। खूबसूरत कैंट स्टेशन और अंतरराज्यीय बस स्टेशन के ऊपर से गुजर रहे इस फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा शहर के पर्यटकों को भी लुभाएगा।
विज्ञापन
फ्लाईओवर के नीचे स्थान को विकास यातायात की सुगमता , यात्रियों व दर्शनार्थियों की सुविधा एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसी क्रम में ही व्यावसायिक दृष्टि से निर्धारित स्थलों पर कियोस्क, दुकान, वेडिंग जोन, विज्ञापन आदि का प्रावधान किया जा रहा है । सड़क की सुरक्षा के लिए दोनों ओर रेलिंग, पेडेस्ट्रियन क्रासिंग व अन्य संसाधन विकसित होंगे।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के पीआरओ शाकुंभरी नंदन ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर को सुंदर बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। इसके तहत न केवल सड़कों को व्यवस्थित किया जाएगा, बल्कि फ्लाईओवर के नीचे भी सुंदरीकरण किया जाएगा ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को लुभा सके। सड़कों को व्यवस्थित करेंगे, ताकि दूर से आने वाले पर्यटकों को यहां जाम और बेतरतीब खड़े वाहन ना दिखाई पड़े।
इस सुविधाओं से लैस होगा अर्बन प्लेस
- - फ्लाईओवर के नीचे कुल 1.9 किमी पर सड़क विस्तार के मध्य स्थलों का विकास ।
- - बनारस की धर्म, कला और संस्कृति को दर्शाती लैंडस्केपिंग व अर्बन स्पेस का विकास ।
- - पब्लिक प्लाजा , वॉकिंग ट्रेल , पेयमेट्स , आदि ।
- - सुविधा की दृष्टि से प्रसाधन , पेयजल , इन्फॉर्मेशन कियास्क व अन्य सुविधाएं ।
- - स्ट्रीट फर्नीचर जैसे बेंच , कूडे़दान आदि का प्रावधान ।
- - पेड़ पौधे समेत अन्य हॉर्टिकल्चर का प्रावधान ।
- - फूड कोर्ट , ओपन कैफे , आदि का प्रावधान ।
स्मार्ट सिटी से ट्रैफिक सर्कुलेशन
स्मार्ट सिटी के तहत यातायात के सुगम संचालन व प्रबंधन के लिए निर्धारित ट्रैफिक सर्कुलेशन की स्कीम बनाई गई है । जिसके आधार पर जेब्रा क्रॉसिंग , ट्रैफिक राइनेज , मेडिया यू - टर्न तथा व्यवस्थित ऑटो रिक्शा , ई रिक्शा व पार्किंग बेज आदि का विकास होगा। यहां प्रचार के लिए एलईडी स्क्रीन , छोटी दुकानें, कियोस्क आदि लगाए जाएंगे। जिससे निर्माण के बाद रखरखाव सुलभ हो सके । यह निर्धारित स्थानों पर साप्ताहिक बाजार आदि का आयोजन होगा। इसका खाका बनाया गया है। इसके लिए निविदा आमंत्रित की जा रही है।