फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Food traders demanded manual system

खाद्य व्यापारियों ने मैनुवल व्यवस्था की मांग की

Wed, 02 Jun 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Food traders demanded manual system
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की ओर से फॉर्म डी-1 को ऑनलाइन भरने के प्रावधान का खाद्य निर्माताओं ने विरोध किया है। नई व्यवस्था को जटिल बताते हुए कहा कि इसे मंजूर नहीं किया जा सकता। मैनुवल व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने फूड बिजनेस ऑपरेटर, निर्माताओं को फॉर्म डी-1 को ऑनलाइन भरने का प्रावधान किया है। जिले के खाद्य कारोबारियों ने मंगलवार को खाद्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवरतन राठी की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में प्रावधान पर विरोध जताया। राठी ने कहा कि वर्ष भर के कुल उत्पादन और बिक्री का लेखा-जोखा फार्म डी-1 के माध्यम से वार्षिक रिटर्न के रूप में मैनुवली खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में जमा करने का प्रावधान था, जिसकी अंतिम तिथि प्राधिकरण ने 31 मई तय थी। व्यापारियों ने फार्म डी-1 को ऑनलाइन के साथ-साथ मैनुवल भी भरने का प्रावधान लागू करने की मांग की। बैठक में अवतार सिंह, गौरव राठी, रवि धनानी, रमेश सुसरानी, संदीप बरनवाल, आशीष अग्रवाल, गौरव राठी, विजय घड़वानी, चरणजीत सिंह, विनोद मंगलानी, अनिल सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्या है फॉर्म डी-1
खाद्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवरतन राठी के मुताबिक फॉर्म डी-1 का उपयोग खाद्य व्यापारियों को वार्षिक रिटर्न भरने के लिए दस्तावेज के रूप में किया जाता है। इसमें वर्ष भर के उत्पादन और बिक्री का लेखाजोखा व्यापारियों को देना पड़ता है, जो खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के पास जमा कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed