फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   food festival nh-8 start in varanasi

फूड फेस्टिवल ‘एनएच-8’ : पिंक सिटी से लेकर कार्पोरेट सिटी तक का स्वाद काशी में

Sat, 08 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
food festival nh-8 start in varanasi
आधा दर्जन से ज्यादा शहरों के प्रमुख व्यंजन एक ही छत के नीचे - फोटो : अमर उजाला
दि ग्रेट कबाब फैक्ट्री (होटल रेडिसन) में शुक्रवार से फूड फेस्टिवल ‘एनएच-8’ का आगाज हुआ। इस दौरान देशी-विदेशी लोग एक ही छत के नीचे दिल्ली, जयपुर, अजमेर, बीवर, उदयपुर, अहमदाबाद, बड़ोदा, सूरत और मुंबई के खास व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


सात अप्रैल से 16 अप्रैल तक यह फेस्टिवल चलेगा जिसमें हर दिन अलग-अलग और अनलिमिटेड शाकाहारी और मांशाहारी व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

मुंबई का टंगरी कबाब, मतया महल की तली मछली, गोश्त सोला कबाब, तला हुआ चूड़ा, हरी मिर्च का मुर्ग टिक्का, पुदीना मुर्ग कोफ्ता मसाला, जंगली कुक्ड़ी, मुर्ग केसरी टिक्का जैसे लजीज व्यंजनों की लंबी फेहरिस्त मौजूद है।
विज्ञापन


इस दौरान मशहूर मसाले लौंग पेपर, नटमीग, भारतीय मिर्ची, रौक फ्लावर केवड़ा, फुलचकरी, खस आदि का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया गया है। शाकाहारियों के लिए खास कबाब जैसे तंदूरी, ब्रोक्ली और ढेर सारी सब्जियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांसाहारी थाली टैक्स के साथ 1107 रुपये और शाकाहारी थाली 1007 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed