{"_id":"641cb676906977ff5c0d911e","slug":"followers-of-vihangam-yoga-took-out-swarveda-yatra-varanasi-news-c-20-1-vns1010-118493-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विहंगम योग के अनुयायियों ने निकाली स्वर्वेद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विहंगम योग के अनुयायियों ने निकाली स्वर्वेद यात्रा
विज्ञापन
फोटो-- -- -- -- -- -
विहंगम योग के अनुयायियों ने निकाली भव्य स्वर्वेद यात्रा
देश के 23 राज्यों में 267 स्थलों पर निकाली गई दिव्य एवं भव्य स्वर्वेद यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
चौबेपुर। सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को विहंगम स्वर्वेद यात्रा निकाली गई। इसमें स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट के वैदिक गुरुकुलम के छात्र और आश्रमवासी शामिल हुए। संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने सभी को दर्शन व आशीर्वाद दिया। सप्ताह व्यापी ‘स्वर्वेद यात्रा’ का कार्यक्रम देश के 23 राज्यों में 267 स्थानों पर हुआ।
इस अवसर पर विज्ञान देव महाराज ने कहा कि नवसंवत्सर की यह तिथि समृद्ध भारतीय संस्कृति का परिचायक है। यह समस्त चराचर जगत में नवजीवन का अनुप्राणित होना, जीवन का सनातन संदेश देता है। भारत की संस्कृति त्याग में, श्रद्धा में, समन्वय में, सहयोग में, सेवा में, सहजता में और मानवता के गुणों में हमें बसा देती है। हमारी भारतीय संस्कृति अपने लिए नहीं, अपनों के लिए जीना सिखाती है। इस अवसर पर महामंदिर प्रबंधन समिति से बी पी सिंह, यूपी सिंह, विनोद भाई भादारका, सुरेंद्र यादव, राम भजन आदि उपस्थित रहे।