{"_id":"68375c58b5286017e50e8029","slug":"followers-and-home-guards-will-become-complainants-will-expose-the-behavior-of-the-police-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: फॉलोअर और होमगार्ड बनेंगे फरियादी, खोलेंगे पुलिस के व्यवहार की पोल, पुलिस आयुक्त ने टीम गठित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: फॉलोअर और होमगार्ड बनेंगे फरियादी, खोलेंगे पुलिस के व्यवहार की पोल, पुलिस आयुक्त ने टीम गठित की
Thu, 29 May 2025 12:47 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 29 May 2025 12:47 AM IST
सार
पुलिस आयुक्त ने पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है जो सभी थानों में जाकर अपनी गोपनीय रिपोर्ट देंगे। इसके तहत पुलिस के व्यवहार की पोल खोली जाएगी और इसका माध्यम फरियादी ही बनेंगे जो फॉलोअर ओर होमगार्ड बनकर कमियों को जानेंगे और इसकी सूचना देंगे।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होमगार्ड, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और फॉलोअर अब कमिश्नरेट के थानों में फरियादी बनकर जाएंगे। थानों में आम नागरिकों के प्रति पुलिस के व्यवहार की गोपनीय रिपोर्ट वह पुलिस आयुक्त को देंगे। बुधवार रात यातायात पुलिस लाइन में आयोजित बैठक के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि जो थानाध्यक्ष या पुलिसकर्मी दुर्व्यवहार करता मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बैठक बुलाई थी। उन्होंने संदिग्ध रूप में चिह्नित अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का थाना स्तर से टीम भेजकर सत्यापन का निर्देश दिया। कहा कि व्यापार मंडलों के साथ थाना प्रभारी और एसीपी साप्ताहिक बैठक करें।
विज्ञापन
संरक्षित मवेशियों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार तस्करों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर पूरे नेटवर्क को उजागर किया जाए और मास्टरमाइंड को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जुआ, सट्टा, हुक्का बार और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त लोगों और गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
संगठित अपराध से जुड़े अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हो। उन्हें माफिया के रूप में चिह्नित किया जाए। लंबित विवेचना का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समयसीमा तय कर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। कामकाज के आधार पर उप निरीक्षकों की रैंकिंग की जाए। विवेचना के निस्तारण, जनता से व्यवहार, शांति व्यवस्था व अपराध के खुलासे में योगदान का मूल्यांकन हो।
सक्रिय अपराधियों को चिह्नित कर अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) डॉ. एस चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह के साथ ही कमिश्नरेट के तीनों जोन के सभी अधिकारी, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
50 चौराहों पर 15-15 लोगों को बनाया जाएगा यातायात-मित्र
पुलिस आयुक्त ने बताया कि 50 चौराहों को चिह्नित कर 15-15 स्थानीय व्यापारियों और लोगों को यातायात मित्र बनाया जाएगा। यातायात-मित्र जाम की सूचना और समस्या के समाधान के लिए सुझाव देंगे। यातायात-मित्र की थाना स्तर पर मासिक बैठक होगी। 10 प्रमुख चौराहों पर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए उप निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।
इस क्रम में गोदौलिया पर दरोगा विशाल विक्रम सिंह, रथयात्रा पर दरोगा रोहित त्रिपाठी, रामापुरा पर क्रमवीर राय, मैदागिन पर जितेंद्र कुमार, मलदहिया पर दरोगा प्रशांत शिवहरे, मालवीय गेट बीएचयू पर दरोगा सौरभ कुमार तिवारी, लहुराबीर पर दरोगा अतहर अली, पांडेयपुर पर दरोगा आदित्य सेन सिंह, गिलट बाजार पर दरोगा जमुना प्रसाद तिवारी और भोजूबीर तिराहा पर दरोगा आशुतोष तिवारी को तैनात किया जाएगा।