{"_id":"67054b9925da02994d0002ac","slug":"folk-dance-competition-organized-in-dav-college-performers-received-prizes-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: डीएवी कालेज में फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन, प्रस्तुती करने वालों को मिला ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: डीएवी कालेज में फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन, प्रस्तुती करने वालों को मिला ईनाम
Tue, 08 Oct 2024 08:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 08 Oct 2024 08:41 PM IST
सार
डीएवी पीजी कालेज में फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन में महिला प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया और उत्साह प्रकट किया। कार्यक्रम के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
फोक डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
डीएवी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
लगभग एक दर्जन छात्राओं ने गरबा, डांडिया के अलावा राजस्थानी लोक नृत्य, पंजाबी गिद्दा आदि पर मनभावक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में छात्रा श्री बरनवाल को पारंपरिक भरतनाट्यम प्रस्तुत करने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
द्वितीय पुरस्कार ईशा विश्वास एवं तृतीय पुरस्कार आरुषि सिंह एवं अंशिका सिंह की जोड़ी को मिला। वहीं नैमिष और अनुराधा की जोड़ी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा श्राबोनी भट्टाचार्य एवं राशि ताम्रकार ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. हसन बानो एवं डॉ. ऋचा गुप्ता रही।
विज्ञापन