फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Folk artists of Purvanchal will present at the reception of US President Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत समारोह में चार-चांद लगाएंगे पूर्वांचल के लोक कलाकार

Thu, 20 Feb 2020 10:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 20 Feb 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Folk artists of Purvanchal will present at the reception of US President Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत यात्रा पर सोमवार 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। ट्रंप के दौरे को लेकर अहमदाबाद और आगरा सहित दिल्ली में भी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह प्रदेश गुजरात में ट्रंप का भव्य स्वागत किया जाएगा, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से ट्रंप के आगरा के दौरे को यादगार बनाने में कोई कोर-कसर नहीं रखी जा रही है।

विज्ञापन


तभी तो राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत समारोह में चार-चांद लगाने के लिए काशी समेत पूर्वांचल के एक हजार लोक कलाकारों को भी बुलाया गया है। ट्रंप के काफिले के रास्ते में जगह-जगह खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Folk artists of Purvanchal will present at the reception of US President Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : PTI

संस्कृति और पर्यटन विभाग की ओर से पूर्वांचल के एक हजार कलाकारों की टोली को आगरा रवाना किया जाएगा। इसमें कथक, रामलीला, बिरहा के साथ ही कजरी के कलाकारों की प्रस्तुति भी अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में आकर्षण का केंद्र होगी।

 

Folk artists of Purvanchal will present at the reception of US President Donald Trump
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी राष्ट्रपति की 24 फरवरी को आगरा की यात्रा में पूर्वांचल की रामलीला, नौटंकी, धुनमुनिया और कजरी से स्वागत होगा। पूर्वांचल से अकेले एक हजार कलाकार इसमें भागीदारी करेंगे। सभी कलाकार 22 और 23 फरवरी तक आगरा पहुंच जाएंगे। यात्रा को यादगार बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
 

संस्कृति विभाग ने सांस्कृतिक आयोजन में विविध रंग भरने के लिए पूर्वांचल से एक हजार कलाकारों की टोली को रवाना करने की तैयारी की है। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर अमर विलास और वहां से ताज पूर्वी गेट की दूरी करीब 14 किलोमीटर है।
 

विज्ञापन

Folk artists of Purvanchal will present at the reception of US President Donald Trump
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति ट्रंप इसी रास्ते से होकर गुजरेंगे। इस मार्ग पर 16 जगहों पर बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंच बनाकर 10 से 15 कलाकारों की टोलियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इसमें प्रदेश भर से तीन हजार कलाकार शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed