फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fog wreaks havoc flights delayed trains affected Vande Bharat departed several late passengers troubled

कोहरे का कहर : 16 फ्लाइट देरी से आईं, ट्रेनों पर भी प्रभाव, कई घंटे लेट से रवाना हुई वंदे भारत; यात्री परेशान

Sat, 04 Jan 2025 12:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 12:18 PM IST
सार

Varanasi Weather Update IMD Fog Alert : यूपी में कोहरे का जारी है। इसको लेकर सड़कों पर बड़े वाहनों की रफ्तार थम गई है। ट्रेन और हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है। इस कारण यात्रियों को काफी समस्याएं हो रही हैं। विलंब से पहुंचने के कारण अपने गंतव्य के लिए भी विलंब से उड़ान भर सका।

विज्ञापन
Fog wreaks havoc flights delayed trains affected Vande Bharat departed several late passengers troubled
कोहरे के बीच ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गांव और शहर दोनों कोहरे की भयंकर चपेट में हैं। सुबह में दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को घने कोहरे के कारण दोपहर 12 बजे तक कोई भी विमान लैंड नहीं कर सका। एयरपोर्ट पर पहला विमान 12.21 बजे काठमांडो से उड़ान भरकर बुद्धा एयरलाइंस का उतरा। इसके अलावा 16 उड़ानें देरी से पहुंचीं। सुबह की उड़ानें दोपहर और अपराह्न की उड़ानें शाम में पहुंचीं। 

विज्ञापन


बुद्धा एयरलाइंस का विमान यू 4161 अपने निर्धारित समय सुबह 9.05 बजे के बजाय दोपहर 12.21 बजे उतरा। अकासा एयरलाइंस का विमान क्यूपी 1421 बंगलुरू से उड़ान भरकर सुबह 9.55 बजे की बजाय दोपहर 2.01 बजे पहुंचा। इसी एयरलाइंस का विमान क्यूपी 1633 सुबह 10.15 बजे की बजाय 1.17 बजे उतरा। इंडिगो का विमान हैदराबाद से उड़ान भरकर 11:15 बजे की बजाय 12.39 बजे पहुंचा।
विज्ञापन


इंडिगो का विमान कोलकाता से 11.25 बजे की बजाय 12.59 बजे पहुंचा। इंडिगो एयरलाइंस का विमान बंगलूरू से 1.12 बजे पहुंचा। एयर इंडिया का विमान दिल्ली से 1.26 बजे पहुंचा। एयर इंडिया का विमान मुंबई से 1.32 बजे पहुंचा। विलंब से पहुंचने के कारण अपने गंतव्य के लिए भी विलंब से उड़ान भर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान 6.5 डिग्री, दृश्यता 100 मीटर, कोहरे का यलो अलर्ट
मौसम में बदवाव बना हुआ है। देर रात 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही पछुआ ने सिहरन पैदा कर दी। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अगले 3-4 दिन के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. राजीव भाटला ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ का बड़ा झोंका भारत में आ रहा है। चार जनवरी को हिमालय पर पहुंचेगा। 

थमी ट्रेनों की रफ्तार, रेल मदद एप पर आईं 300 से ज्यादा शिकायतें
कोहरे और विभिन्न रेल खंडों में ब्लाॅक के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। कोहरे से वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। वहीं, शिवगंगा समेत अन्य ट्रेनों में यात्रियों को साफ बेडरोल नहीं मिल पा रहा है। स्पेशल ट्रेनों के कोच में पेयजल की भी किल्लत है। 

पिछले डेढ़ माह में इस तरह की 300 से अधिक शिकायतें रेल मदद एप पर आई हैं। अधिकतर शिकायतें ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर हैं। कैंट स्टेशन से सुबह 22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से और अपराह्न वाली 22435 वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत साढ़े तीन घंटे की देरी से गई। 

कैंट स्टेशन स्थित पूछताछ काउंटर के कर्मियों ने बताया कि रात में दिल्ली से आने वाली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली-वाराणसी नौ घंटे, नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 10 घंटे, बरकाकाना वाराणसी मेमू 2.45 घंटे, दादर गोरखपुर सवा दो घंटे, प्रयागराज रामबाग बलिया पैसेंजर तीन घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से आई। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed