{"_id":"694b9dff3208c90c630ef9b0","slug":"fog-affects-varanasi-10-flight-cancelled-and-12-trains-also-failed-to-run-on-time-in-varanasi-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का असर: 10 विमान निरस्त, 12 ट्रेनें भी नहीं पकड़ सकी रफ्तार; यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का असर: 10 विमान निरस्त, 12 ट्रेनें भी नहीं पकड़ सकी रफ्तार; यात्रियों को हुई परेशानी
Wed, 24 Dec 2025 01:32 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:32 PM IST
सार
Varanasi News: खराब मौसम का असर ट्रेनों और विमानों के संचालन पर पड़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भी नई दिल्ली, मुंबई, देहरादून से आने वाली 12 ट्रेनें लेट रहीं।
विज्ञापन
Train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में पिछले चार दिन की तुलना में कोहरे का असर मंगलवार को सबसे अधिक देखने को मिला। मौसम विभाग ने दृश्यता शून्य जारी की है। स्थिति यह रही कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर मंगलवार को खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसमें दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई की उड़ानें शामिल रहीं।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार को नई दिल्ली, मुंबई, देहरादून से आने वाली 12 ट्रेनें लेट रहीं। इसमें वंदेभारत एक्सप्रेस चार घंटे और राजधानी दो घंटे की देरी से आई तो स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट 12 घंटे लेट रही। सुबह 8 बजे आने वाली ट्रेन रात 8 बजे आई। इसके अलावा शिवगंगा, स्वतंत्रता सेनानी सहित कई ट्रेनें भी दो से चार घंटे देरी से वाराणसी स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। दिन में पछुआ हवा चलने से धूप असरदार नहीं हो रही है तो शाम होते ही कोहरा पड़ना शुरू हो रहा है। इधर तीन दिन से दोपहर तक पूरी तरह से कोहरा नहीं छट रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; IMS BHU: आईएमएस बीएचयू को मिले 55 डॉक्टर, एनीस्थीसिया और स्त्री रोग विभाग को सबसे ज्यादा; इलाज में होगा सुविधा
मंगलवार सीजन में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य होने वाला दिन रहा। उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की भुवनेश्वर, अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली के साथ ही एयर इंडिया की दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, स्पाइसजेट की दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और आकाशा एयर मुंबई और बंगलूरू आने जाने वाली उड़ानों को निरस्त किया गया।
इस वजह ये यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस द्वारा समय-समय पर सूचना दी जा रही है तथा वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।