फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Focus sampling will be done in educational institutions from today

शिक्षण संस्थानों में आज से होगी फोकस सैंपलिंग

Tue, 30 Nov 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Focus sampling will be done in educational institutions from today
कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने वालों की निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में मंगलवार से फोकस सैंपलिंग भी करवाई जाएगी। इस बीच प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने लोगों से समय पर कोरोना टीका लगवाने और प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

बताया कि फोकस सैंपलिंग में पहले तीन दिनों के दौरान उच्च शिक्षा के सभी संस्थानों जैसे बीएचयू स्थित मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज पॉलिटेक्निक संस्थानों/ आईटीआई, विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों को कवर किया जाएगा। छात्रावासों में कॉलेज स्टाफ, हॉस्टल स्टाफ, छात्रों और सभी छात्रों का भी परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में सरकारी और निजी अस्पतालों और चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में स्वास्थ्यकर्मियों की सैंपलिंग की जाएगी। सभी को पत्र भेजा जा चुका है। जिला सर्विलांस अधिकारी व एसीएमओ डॉ. एसएस कनौजिया ने बताया कि उच्च संस्थानों में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक होने वाली फोकस सैंपलिंग के लिए टीमें गठित कर ली गई हैं। जो इस कार्य को पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed