फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flyover over Asi river passing through busy areas of varanasi city and elevated road from Nagwa to Kandwa

Varanasi: शहर के अति व्यस्त इलाकों से गुजर रही असि नदी के ऊपर से गुजरेगा फ्लाईओवर, कंदवा तक बनेगा एलिवेटेड रोड

Wed, 21 Dec 2022 10:15 AM IST
उत्पल कांत शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Dec 2022 10:15 AM IST
सार

महानगर का रूप ले चुके वाराणसी में सड़कों का जाल मजबूत करने के लिए प्रशासन नई सड़कों के निर्माण की संभावना तलाशने में जुटा है। शहर के अति व्यस्त इलाकों से गुजर रही असि नदी के ऊपर से फ्लाईओवर निर्माण कराने की योजना है। 

विज्ञापन
Flyover over Asi river passing through busy areas of varanasi city and elevated road from Nagwa to Kandwa
गाजियाबाद एलिवेटेड रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर को जाम से मुक्त करने के अभियान में अस्सी से कंदवा के बीच असि नदी के समानांतर नई फोरलेन सड़क की सौगात मिल सकती है। शहर के अति व्यस्त इलाकों से गुजर रही असि नदी के ऊपर से फ्लाईओवर निर्माण कर नगवा से कंदवा तक करीब साढ़े छह किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाने की योजना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम ने नई सड़क के निर्माण की संभावनाओं पर सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के बाद पूरी परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


महानगर का रूप ले चुके वाराणसी में सड़कों का जाल मजबूत करने के लिए प्रशासन नई सड़कों के निर्माण की संभावना तलाशने में जुटा है। इसमें गाजियाबाद में हिंडन नदी के ऊपर से बनाए गए एलिवेटेड रोड की तर्ज पर नदी के समानांतर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

बिना जमीन अधिग्रहण किए ही फ्लाईओवर निर्माण की योजना

शहर को कंदवा में राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के साथ ही शहर के चितईपुर, करौंदी, करमाजीतपुर, नेवादा, सरायनंदन, नरिया, साकेत नगर आदि इलाकों में रैंप की संभावना तलाशी जाएगी।  इसमें आबादी वाले क्षेत्र में बिना जमीन अधिग्रहण किए ही फ्लाईओवर निर्माण करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, शहर में बढ़ते वाहनों से लगने वाले जाम से निजात के लिए सड़कों के चौड़ीकरण की संभावना के साथ ही नई सड़कों के निर्माण को लेकर मंथन किया जा रहा है। इसमें शहर के एक हिस्से से गुजर रही असि नदी के सहारे नई सड़क निर्माण के लिए सर्वे कराया जा रहा है। यहां बता दें कि असि नदी का उद्गम स्थल कंदवा है और कंदवा के पास ही राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहा है।

ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग से शुरू कर सड़क को अस्सी या दुर्गाकुंड तक ले जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि असि नदी के समानांतर सड़क की संभावना तलाशने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। कंदवा से अस्सी के बीच असि नदी सीधी है और वहां सड़क बनने से उस क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ की उम्मीद है। सर्वे के बाद इस पर निर्णय लिया लाएगा।

वरुणा कॉरिडोर पर भी सड़क निर्माण

कंदवा से अस्सी के बीच जमीन अधिग्रहण या खरीदने के खर्च से बचने के लिए सरकारी जमीन को ही चिह्नित किया जा रहा है। नदी के किनारे से गुजरने वाली प्रस्तावित सड़क को पिलर के जरिये एलिवेटेड रोड के रूप में तैयार किया जाएगा। साढ़े छह किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण से शहरवासियों की उपयोगिता व लाभ पर भी सर्वे कराया जाएगा।

शहर की सड़कों से वाहनों के दबाव को कम करने के लिए नई सड़कों के निर्माण की संभावनाओं में वरुणा कॉरिडोर के ऊपर से भी फ्लाईओवर बनाकर फोरलेन सड़क का प्रस्ताव है। इस सड़क के लिए भी सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed