फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   flower show in varanasi

कंपनी बाग में 9वीं फल, पुष्प एवं शाकभाजी प्रदर्शनी का उद्घाटन

Sun, 21 Feb 2021 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
flower show in varanasi
वाराणसी में शनिवार को उद्यान विभाग द्वारा कंपनी बाग में आयोजित मण्डलीय शाक,भाजी व पुष्प प्रदर्श? - फोटो : CITY
कंपनी बाग में शनिवार को फूलों से बने विशाल शिवलिंग के समक्ष सभी नतमस्तक हो गए। कलाकारों द्वारा फूलों से बनाई गई तरह-तरह की आकृतियों को देखकर प्रदर्शनी देखने पहुंचे लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही विशाल हॉकी स्टिक और गेंद हो या तकरीबन 10 फीट ऊंचा शिवलिंग, सभी का प्रदर्शनी देखने पहुंचे लोगों ने लुत्फ उठाया और जमकर सेल्फी ली।
विज्ञापन

उद्यान विभाग की ओर से शनिवार को आयोजित मंडलीय फल पुष्प एवं शाकभाजी प्रदर्शनी का मेयर मृदुला जायसवाल ने उद्घाटन किया। सैकड़ों प्रजाति के रंग बिरंगे फूल, फल और सब्जी ने लोगों का मन मोह लिया। तो वहीं कांटों से भरे कैक्टस, 50 साल के बोनसाई पीपल और पाकड़ आकर्षक का केंद्र रहे।
विज्ञापन

सेल्फी पॉइंट होने के बावजूद लोगों ने फूलों से बने आम, पान, हाथी, हिरन और मोर के साथ खूब सेल्फी ली। प्रदर्शनी के पहले दिन बीएचयू, आईआईवीआर, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित की गई किसानों के तमाम उत्पादों का निरीक्षण कर उनको पहले, दूसरे और तीसरे स्थान का दर्जा दिया गया। जिन्हें रविवार को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव ने बताया कि प्रदर्शनी 16 वर्गों में लगाई गई है। प्रदर्शनी में सैकड़ों किसान, सरकारी और गैर सरकारी संगठनों ने कुल 2473 पुष्पों और अन्य को प्रदर्शित किया। जिसमें सर्वाधिक शाकभाजी वर्ग में 672, दूसरे स्थान पर गमले में जाड़े के मौसमी फूल की संख्या 471 है। कटे मौसमी फूल में 260 गुलाब के फूल 127, सदाबहार पौधों में 211 पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई का स्टालों पर लाइव प्रदर्शन किया गया है। मत्स्य, कृषि में मशीनीकरण के अंतर्गत छोटे ट्रैक्टर, पावर टिलर, सिकेटियर आदि से संबंधित राजकीय एवं निजी स्टालों के माध्यम से किसानों और आम जनमानस को जानकारी भी दी गई।

वाराणसी में शनिवार को उद्यान विभाग द्वारा कंपनी बाग में आयोजित मण्डलीय शाक,भाजी व पुष्प प्रदर्श?

वाराणसी में शनिवार को उद्यान विभाग द्वारा कंपनी बाग में आयोजित मण्डलीय शाक,भाजी व पुष्प प्रदर्श?- फोटो : CITY

वाराणसी में शनिवार को उद्यान विभाग द्वारा कंपनी बाग में आयोजित मण्डलीय शाक,भाजी व पुष्प प्रदर्श?

वाराणसी में शनिवार को उद्यान विभाग द्वारा कंपनी बाग में आयोजित मण्डलीय शाक,भाजी व पुष्प प्रदर्श?- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed