फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flower exhibition cancel in BHU Varanasi on Mahamana jayanti this time decision due to corona infection

बीएचयू में महामना की जयंती पर इस बार नही लगेगी पुष्प प्रदर्शनी, कोरोना संक्रमण के कारण फैसला

Mon, 21 Dec 2020 08:06 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 21 Dec 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Flower exhibition cancel in BHU Varanasi on Mahamana jayanti this time decision due to corona infection
बीएचयू के मालवीय भवन में लगी पुष्प प्रदर्शनी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर हर साल लगने वाली मालवीय पुष्प प्रदर्शनी इस बार नही लगेगी। कोरोना संक्रमण के कारण बीएचयू प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन

मालवीय जयंती पर 25 दिसंबर से होने वाली दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में बीएचयू कैंपस और उसके बाहर के लोगों की भीड़ उमड़ती है। अब बीएचयू प्रशासन के इस फैसले के बाद प्रदर्शनी को लेकर चल रहा उहापोह खत्म हो गया है।
विज्ञापन


इस बार जयंती वाले दिन राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से बीएचयू कैंपस और दक्षिणी परिसर बरकछा में मालवीय दीपावली का आयोजन किया जाएगा। मालवीय भवन को दीपों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही मालवीय जयंती के उपलक्ष्य में 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक मालवीय जयंती समारोह मनाया जाएगा। इसमें देवाधिपूजन, श्रीमद्भागवत परायण, हवन, पूर्णाहुति प्रसाद का वितरण किया जाएगा। दो जनवरी को मालवीय भवन में लोकगीत और समूह गान जबकि 4 और 5 जनवरी को मालवीय भजन और भक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

बीएचयू महिला महाविद्यालय में मालवीय जयंती के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं की शुरुआत सोमवार से हो गई। प्राचार्य की देखरेख में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन पेंटिंग प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर अपनी कला का हुनर दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed