फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood in UP Varuna river reverses flow seven gates of dam built on old bridge opened Ganga level is rising

Flood in UP: वरुणा में पलट प्रवाह...पुराना पुल पर बने बंधे के सात फाटक खोले गए; गंगा का जलस्तर उफान पर

Thu, 31 Jul 2025 05:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 05:29 AM IST
सार

वाराणसी में एक बार फिर गंगा और वरुणा नदी में बढ़ाव शुरू हो गया है। इस कारण आसपास के आबादी वाले इलाकों में पानी घुसने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पुराना पुल के फाटक भी खोल दिए गए।

विज्ञापन
Flood in UP Varuna river reverses flow seven gates of dam built on old bridge opened Ganga level is rising
वरुणा काॅरिडोर भी डूबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Flood in Varanasi: वाराणसी। गंगा में उफान और वरुणा नदी में पलट प्रवाह जारी है। दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस के भवन का आधा से ज्यादा हिस्सा डूब गया है। वहीं, वरुणा कॉरिडोर भी नदी में समा चुका है। उधर, वरुणा नदी में पानी के दबाव को देखते हुए सरैया के पुराना पुल पर बने बंधु के सात फाटक खोल दिए गए हैं। इससे कॉलोनियों के घरों और खेतों में बाढ़ और सीवर का पानी भरने लगा है।

विज्ञापन


बुधवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से सिर्फ 1.26 मीटर नीचे यानी 69.01 मीटर पर आ गया। प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की गति से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर में बढ़ोतरी की यही गति रही तो दो दिन बाद गंगा का पानी गलियों में प्रवेश कर जाएगा। दूसरी ओर शाम तक नदी के तटवर्ती इलाकों में भी बाढ़ का पानी भर जाने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

विज्ञापन

Flood in UP Varuna river reverses flow seven gates of dam built on old bridge opened Ganga level is rising
वाराणसी में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्थापित होने को मजबूर लोग
वरुणा किनारे पुलकोहना, सरैया, कोनिया, नक्खी घाट, विजयईपुरा, शैलपुत्री, तालीमनगर जैसे निचले इलाकों में पानी गलियों और घरों की ओर पहुंच गया है। लोग फिर से विस्थापन होने को मजबूर हो गए हैं। तटवर्ती इलाकों में रहने वालों के घरों के पास जलभराव शुरू हो चुका है और कई जगहों पर सीवर का गंदा पानी भर गया है।

मौसमी सब्जियों पर आफत बना पलट प्रवाह
नक्खीघाट, दनियालपुर, पुलकोहना, अमरपुर मढ़िया, विजईपुरा और कोनिया इलाके में नदी के किनारे मौसमी सब्जियों के खेतों में पानी भर गया है। कोनिया में नदी किनारे खेती करने वाले सुरेश राजभर, अजय राजभर, वाल्मीकि, बसंत और सोमारू ने बताया कि यदि बाढ़ का पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले कुछ दिनों में उनकी खेती पूरी तरह से डूब जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed