फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood Alert Rapid rise in Ganga and Varuna rivers in Varanasi boat operations suspended flood concerns

Flood Alert: वाराणसी में गंगा-वरुणा में तेज बढ़ाव, नौका संचालन पर रोक; नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ की चिंता

Thu, 30 Jul 2026 10:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 30 Jul 2026 10:02 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में लगातार बढ़ रहे गंगा और वरुणा नदी के जलस्तर से बाढ़ की चिंता बढ़ गई है। गंगा का जलस्तर 61.84 मीटर पहुंचने पर एहतियातन नौका संचालन रोक दिया गया। वहीं वरुणा किनारे बसे इलाकों में जलभराव और बाढ़ की आशंका बढ़ने से प्रशासन सतर्क है तथा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Flood Alert Rapid rise in Ganga and Varuna rivers in Varanasi boat operations suspended flood concerns
नौका संचालन पर रोक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा और उसकी सहायक नदी वरुणा में एक बार फिर जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। गंगा के तेज बहाव और उठती लहरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार से अगले आदेश तक गंगा में नौका संचालन और नौकायन पर रोक लगा दिया है। 

विज्ञापन




प्रशासन ने नाविकों को घाटों से नाव नहीं चलाने के निर्देश दिए हैं, वहीं पर्यटकों और श्रद्धालुओं से भी गंगा में उतरने से बचने की अपील की गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 61.84 मीटर दर्ज किया गया। पिछले कुछ घंटों से जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों और ऊपरी जिलों में हो रही बारिश का असर अब गंगा में भी दिखाई देने लगा है। यदि बढ़ाव का यही क्रम जारी रहा तो जल्द ही वाराणसी में गंगा खतरे के निशान को पार कर जायेंगी। उधर, गंगा के साथ-साथ वरुणा नदी भी उफान की ओर बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुणा में पानी बढ़ने से नदी किनारे बसे पुराना पुल, चौकाघाट, नक्खीघाट, सलारपुर, कोनिया, दानियालपुर, हुकुलगंज और सरैया समेत कई इलाकों के लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं। निचले हिस्सों में रहने वाले लोग अभी से बाढ़ की आशंका को लेकर सतर्क हो गए हैं। गंगा में बढ़ाव को देखते हुए जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें घाटों पर निगरानी कर हैं। 

आदेश नहीं मानने वाले नाविकों पर होगी कार्रवाई
प्रशासन ने नाविकों से स्पष्ट कहा है कि प्रतिबंध अवधि में किसी भी स्थिति में नाव का संचालन न करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि गंगा और वरुणा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालात के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed