हवाई सेवाओं पर कोहरे की मार, दिल्ली जा रहे तीन विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे, कई निरस्त और विलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर से नई दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का विमान एआई-428 अपने निधार्रित समय से सवा दो घंटे लेट रात 9.45 पर गया। बाबतपुर से दिल्ली जाने वाला स्पाइस जेट का विमान एसजी-2420 अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से रात आठ बजे रवाना हुआ।
बाबतपुर से कोलकाता जाने वाला स्पाइस जेट का विमान एसजी-3320 अपने निर्धारित समय से दो घंटे 40 मिनट की देरी से रात 9.50 पर गया। गो एयरवेज का विमान और इंडिगो का विमान दिल्ली में दृश्यता कम होने के चलते निरस्त कर दिया गया।
डायवर्ट होकर पहुंचे विमान, यात्रियों ने मचाया हंगामा
मौसम में खराबी का असर रहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट होकर पहुंचे विमानों के यात्रियों ने हंगामा किया। शुक्रवार की रात में सिलीगुड़ी से दिल्ली जा रहा गो एयरवेज का विमान, रांची से नई दिल्ली जा रहा विमान और सऊदी के दोहा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहा विमान डायवर्ट होकर बाबतपुर पहुंचा।
यहां पहुंचे यात्रियों ने टर्मिनल के विजिटर हाल में रात बिताई। इस दौरान एयरलाइंस कंपनियों की ओर से खान-पान की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों ने हो हल्ला भी मचाया।