{"_id":"6597afee7d505d066b02553c","slug":"flights-cancelled-8-incoming-flights-canceled-due-to-fog-timings-of-many-flights-changed-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flights Cancelled: वाराणसी में कोहरे के कारण आने-जाने वाली 8 फ्लाइट निरस्त, कई उड़ानों का बदला समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flights Cancelled: वाराणसी में कोहरे के कारण आने-जाने वाली 8 फ्लाइट निरस्त, कई उड़ानों का बदला समय
Fri, 05 Jan 2024 12:59 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:59 PM IST
सार
कोहरे के कारण लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे के रनवे पर दृश्यता कम होने से गुरुवार को विमानों का संचालन प्रभावित रहा। आने-जाने वाली 8 उड़ानें निरस्त रहीं।
विज्ञापन
खराब मौसम का असर फ्लाइट पर भी हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश समेत पूरा पूर्वांचल इस समय कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे के रनवे पर दृश्यता कम होने से गुरुवार को विमानों का संचालन प्रभावित रहा। आने-जाने वाली 8 उड़ानें निरस्त रहीं। कई विमान निर्धारित समय से विलंबित रहे। एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि विमान निरस्त होने की सूचना यात्रियों को मैसेज के माध्यम से पहले ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से आने जाने वाली इंडिगो की 6ई 7972 भुनेश्वर, इंडिगो 6ई 7741 लखनऊ, इंडिगो 6ई 783 हैदराबाद, इंडिगो 6ई 968 बेगलुरु, इंडिगो 6ई 5127 मुंबई, इंडिगो 6ई 6064 चेन्नई, स्पाइसजेट एसजी 2932 खजुराहो, स्पाइसजेट एसजी 390 दिल्ली की उड़ानें निरस्त रहीं। वहीं सुबह से आने लगभग सभी विमान निर्धारित समय से देरी से पहुंचे।
विज्ञापन