फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five wanted fugitives of NEET solver gang declared, property will be confiscated

वाराणसी: नीट सॉल्वर गैंग के पांच वांछित भगोड़ा घोषित, संपत्ति होगी जब्त, अब तक 14 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी  

Tue, 11 Jan 2022 07:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 Jan 2022 07:43 PM IST
सार

विवेचनाओं में आरोपियों के नामों का खुलासा होता जा रहा है, पांच भगोड़ा आरोपियों सहित अब तक 20 आरोपी चिह्नित हुए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
Five wanted fugitives of NEET solver gang declared, property will be confiscated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट सॉल्वर गैंग में वांछित पांच आरोपियों को भगोड़ा घोषित करते हुए उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। इन पर इनाम भी घोषित किया जाएगा। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। वांछित आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित जिलों और राज्यों से कमिश्नरेट पुलिस ने संपर्क किया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि बलरामपुर तुलसीपुर थाना अंतर्गत तुलसी बाजार पुरवा नई बाजार निवासी वांछित डॉ. अफरोज का हालपता लखनऊ कैसरबाग स्थित गुडलक स्क्वायर अपार्टमेंट है।
विज्ञापन


आजमगढ़ मुबारकपुर थाना अंतर्गत सरैया निवासी मुंतजिर, बंगलूरू बगलगुनते थाना अंतर्गत मेन लेख रोड अवनाव न्यू पार्षद बिल्डिंग का रहने वाला आशुतोष राज, त्रिपुरा के गोमती उदयपुर स्थित राधेकिशोरपुर निवासी दिव्य ज्योति नाग, त्रिपुरा गोमती उदयपुर ककराबन थाना अंतर्गत गर्जनमोरा निवासी मृत्युंजय देवनाथ का हाल पता बरदोवाली मिलन सादा थाना एडी नगर अगरतला पश्चिम त्रिपुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी को भगोड़ा घोषित करते हुए न्यायालय ने संपत्ति जब्त करने की नोटिस जारी किया है। इनके जिलों और राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधकर कार्रवाई में सहायता की मांग की गई है। पुलिस आयुुक्त ने बताया कि नीट सॉल्वर गिरोह में मास्टरमाइंड पटना निवासी पीके सहित 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

डॉक्टर सहित 20 आरोपी चल रहे हैं फरार

विवेचनाओं में आरोपियों के नामों का खुलासा होता जा रहा है, पांच भगोड़ा आरोपियों सहित अब तक 20 आरोपी चिह्नित हुए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। 12 सितंबर 2021 को सारनाथ स्थित परीक्षा केंद्र पर नीट सॉल्वर गैंग की सदस्य जूली कुमारी और परीक्षा केंद्र के बाहर उसकी मां बबिता कुमारी को गिरफ्तार करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने गैंग का खुलासा किया था। इसके बाद पटना निवासी मास्टरमाइंड पीके, पटना सचिवालय में लिपिक उसके बहनोई रितेश कुमार सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि वांछित मृत्युंजय देबनाथ, दिव्य ज्योति नाग उर्फ देबू, आशुतोष राज, मुन्तजिर, डॉ अफ़रोज, प्रवीण, प्रमोद, हामिद रजा, साइबर कैफे संचालक कोटा, पीयूष, चंदन, संजीव, पटना निवासी डॉ गणेश, डॉ गुरु प्रसाद, छपरा की चिकित्सक डॉ प्रिया, प्रदीप्तो भौमिक, अंकुर, देवी प्रसाद राय उर्फ यश, सुरेंद्र प्रताप सिंह और पंकज शर्मा की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।  

बलरामपुर में बसपा नेता है डॉ अफरोज का चाचा

 

नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वाले डॉ. अफरोज का चाचा बलरामपुर में बसपा नेता है। इस विधानसभा चुनाव में तैयारी भी कर रहा है। पुलिस को आशंका है कि बसपा नेता की आड़ में ही डॉ. अफरोज छुपा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed