फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five teenager drown in ghaghra river in bairiya ballia up

गांव में एक साथ पांच किशोर डूबने से पसरा मातम, चार की लाश मिली, एक की तलाश जारी

Mon, 04 May 2020 08:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 May 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Five teenager drown in ghaghra river in bairiya ballia up
घाघरा नदी में तलाश करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थानांर्तगत बीएसटी बंधा नई बस्ती के सामने घाघरा नदी में नहा रहे आठ किशोरों में से पांच गहरे पानी में डूब गए। खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण घाट की ओर दौड़ पड़े। बैरिया पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों के सहयोग से चार शवों को खोज निकाला। 

विज्ञापन



विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फकरु राय के डेरा निवासी मनीष यादव पुत्र बुधिराम यादव(13), जियुत राजभर(17) पुत्र सन्तन राजभर, गोविंदा यादव(15) पुत्र स्वामीनाथ यादव, लव यादव(14) पुत्र अवधेश यादव, विकास यादव(15) पुत्र संतोष यादव, अप्पू यादव(10) पुत्र परमात्मा यादव, विशाल यादव(14) पुत्र उद्धव यादव, लालू यादव(8) पुत्र जयप्रकाश यादव हर दिन की तरह सोमवार की सुबह करीब दस बजे सरयू घाघरा में स्नान करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहाते वक्त मनीष यादव, जियुत राजभर, गोविंदा यादव नदी से सुरक्षित निकल गए और शेष पांच बच्चे गहरे पानी मे समाने के कारण डूब गए। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने तैराकी में निपुण लोगों से डूबे किशोरों की खोज शुरू कराई। यह सूचना आग की तरह चारों तरफ फैल गई और सैकड़ों लोग घाट पर इकट्ठे हो गए।

कुछ ही देर बाद बैरिया विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह तथा एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी, एसआई रविन्द्रनाथ राय, एसआई राजकपूर दल बल के साथ उपस्थित हो गए। डूबे किशोरों की काफी खोजबीन की गई, जिसमें लव यादव, विशाल यादव, विकास यादव और अप्पू यादव की लाश समाचार लिखे जाने तक मिल गई है। अभी पांचवे किशोर की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed