{"_id":"604e41518ebc3ee61b334eaf","slug":"five-policemen-suspended-for-forcibly-demanding-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चौकी में जबरन बैठा कर मांगे थे पैसे, दो दरोगा, दो हेड कांस्टेबल समेत पांच निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चौकी में जबरन बैठा कर मांगे थे पैसे, दो दरोगा, दो हेड कांस्टेबल समेत पांच निलंबित
Sun, 14 Mar 2021 10:31 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बरेका पुलिस चौकी में अवैध तरीके से लोगों को बैठाकर उनसे जबरन रुपये मांगने के आरोप में दो दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी रविवार को निलंबित कर दिए गए। एसएसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
एसएसपी अमित पाठक को शिकायत मिली थी कि डीरेका पुलिस चौकी में कुछ लोगों को अवैध हिरासत में बैठाया गया है। उन सभी को छोड़ने के लिए पैसे की मांग की जा रही है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी मौके पर गए और डीरेका चौकी में अवैध रूप से बैठाए गए लोगों को उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही डीरेका चौकी के तत्कालीन कार्यवाहक प्रभारी संग्राम सिंह यादव, दरोगा रामपूजन बिंद, हेड कांस्टेबल धनंजय सिंह व शैलेंद्र कुमार गुप्त और कांस्टेबल हनुमान निषाद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर पांचों के खिलाफ एसएसपी ने विभागीय जांच का आदेश दिया था। जांच में पांचों का दोष उजागर होने पर उन्हें पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन