{"_id":"5bb388ec867a5501a17657c4","slug":"five-people-killed-due-to-drown-in-purvanchal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में नहाने के दौरान बीएचयू छात्र सहित नौ लोग डूबे,पांच शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में नहाने के दौरान बीएचयू छात्र सहित नौ लोग डूबे,पांच शव बरामद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
एंबूलेंस में बीएचयू के छात्र का शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में सोमवार रात से मंगलवार तक गंगा, तमसा और पोखरे में नौ लोग डूब गए। इनमें पांच के शव मिल गए। डूबने वालों में गाजीपुर में तीन, वाराणसी में तीन, बलिया में दो और मऊ के लोग शामिल हैं।
बीएचयू के वाणिज्य संकाय के बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र राहुल अपने भाई अजीत और दो दोस्त अमित तथा सनोज के साथ जानकी घाट पर नहाने गया था। चारों एक साथ नदी में उतरे। इनमें से किसी को तैरना नहीं आता था और सभी डूबने लगे।
इस पर साथियों ने वहां मौजूद मल्लाहों से मदद मांगी तो उन्होंने नदी में कूद कर तीन को बचा लिया, मगर राहुल को जब निकाला तो वह अचेत था। उसे बीएचयू अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, बिहार के भागलपुर का मूल निवासी शिव कुमार नगवा में किराये के मकान में रह कर गैस एजेंसी में सप्लाई का काम करता है। शिव कुमार का बड़ा बेटा कक्षा छह का छात्र अमृत (12) सुबह के समय अपने दो दोस्तों के साथ रविदास घाट पर गंगा में नहाने गया था।
नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में जाकर डूब गया तो उसके दोनों दोस्त शोर मचाते हुए उसके घर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस और परिजन रविदास घाट पहुंचे। गोताखोरों और 11 एनडीआरएफ के जवानों ने शाम तक अमृत की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं लगा।
वहीं नेवादा में दुकान चलाने वाले बच्चेलाल के चार बेटों में सबसे छोटा कक्षा चार का छात्र शिवम पटेल (10) अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। दोपहर के समय एक युवक भिखारीपुर पोखरे में नहा रहा था तो उसे लगा कि उसके पैर से कोई बच्चा टकराया है। बच्चे को बाहर निकाल कर युवक ने पुलिस को सूचना दी तो उसकी शिनाख्त शिवम के तौर पर हुई।

जिउतिया पर स्नान के दौरान घटी घटना
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
बलिया के रेवती थानाक्षेत्र के छपरा सारिब (तुलसीछपरा) निवासी लवकुश यादव (12) पुत्र टुनटुन यादव अपनी दादी बचिया देवी के साथ जिउतिया स्नान के लिए गया था। लवकुश अपनी दादी के साथ स्नान कर रहा था कि अचानक गहरे पानी में चला गया। लवकुश के साथ उसकी दादी भी डूबने लगी। दोनों को बचाने नदी में कूदा मंगू यादव पुत्र सत्यदेव यादव भी डूबने लगा।
तीनों को डूबते देख अंकित तथा राजेश नदी में कूद गये। दोनो युवकों ने बचिया देवी तथा मंगू को तो डूबने से बचा लिए परन्तु लवकुश उनकी पकड़ में नहीं आ सका। सूचना मिलते ही एसएचओ राकेश कुमार सिंह मय हमराही मौके पर पहुंच गये तथा गोताखोरों को नदी में उतारकर डूबे किशोर की तलाश करने लगे। नाव पर सवार एसएचओ देर सायं तक तालाश में लगे रहे लेकिन डूबे किशोर का पता नहीं चल सका।
उधर, नरहीं थाना क्षेत्र के सोहाव गंगा घाट पर माता एवं अन्य परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गया किशोर नदी में डूब गया। आसपास के लोगों ने नदी में छलांग लगाकर उसके शव को खोजबीन कर बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बताया जाता है कि सुशील कुमार (15) पुत्र रंग बहादुर महतो मंगलवार की शाम अपनी माता और अन्य परिजनों के साथ सोहाव गंगा घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया, जहां महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग नदी में छलांग लगाए, लेकिन उसे बचा नहीं सके।

गंगा और पोखरे में दो डूबे
लोगों से बात करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के आलमपट्टी निवासी मुहम्मद आसिफ (18) दोस्तों के साथ स्वामी सहजानंद महाविद्यालय परिसर में क्रिकेट खेलने गया था। वहां से लौटते समय गंगा के महादेवा घाट चला गया। वहां नहाते समय डूबने लगा। दोस्तों ने यह देखकर शोर मचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया।
उधर, गहमर थाने के गोड़सरा निवासी गयासुद्दीन अहमद (55) मानसिक रूप से अस्वस्थ था। सोमवार की रात 11 बजे घर के पीछे स्थित तालाब के पास लघुशंका करने दौरान तालाब में गिर गया और चिल्लाने लगा।
जब तक लोग पहुंचते तब तक वह डूब गया। रात होने की वजह से गोताखोरों ने तालाब में उतरने से मना कर दिया। सुबह तलाश शुरू की गई, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोपहर करीब एक बजे शव निकलवाया।
वहीं चंदौली के कंजेहरा निवासी रानी केशरी (10) जमानिया के चक्का बांध घाट पर डूब गई। उसकी तलाश की जा रही थी। उधर, मऊ में अंतिम संस्कार के बाद तमसा में नहाते समय युवक सुनील कुमार की डूबने से मौत हो गई। उसका शव मिल गया।