फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five people including woman died and four were injured in Ballia Mirzapur and Ghazipur due to lightning

UP: बिजली गिरने से बलिया, मिर्जापुर और गाजीपुर में महिला सहित पांच की मौत, चार घायल; मची चीख-पुकार

Tue, 15 Jul 2025 05:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 05:34 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं, बलिया, मिर्जापुर और गाजीपुर बिजली गिरने से पांच लोगों की माैत व चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Five people including woman died and four were injured in Ballia Mirzapur and Ghazipur due to lightning
आकाशीय बिजली ने ली जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: तेज बारिश के बीच रविवार की रात और सोमवार की दोपहर बिजली गिरने से बलिया, मिर्जापुर और गाजीपुर में महिला, किसान सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बलिया के चिलकहर के गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में बलेसरा निवासी किसान शंकर राम (75) की मौत हो गई। वह खेत में गए थे। इस दौरान बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। इसी तरह नगरा में वार्ड नंबर 8 निवासी वकील कुरैशी (55) की भी मौत हो गई। दूसरी तरफ, बिजली गिरने से गड़वार थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ निवासी पुष्पा देवी झुलस गईं।
विज्ञापन


गाजीपुर के भांवरकोल थानाक्षेत्र के पांडेय का पुरा गांव में सोमवार की दोपहर बिजली गिरी और धान की रोपाई के लिए मेड़ बांध रहे किसान शैलेंद्र कुमार राजभर (20) की मौत हो गई। भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी महुअरिया गांव में रविवार रात बिजली गिरने से निर्मला देवी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि निर्मला की मौत हुई है।

इसी तरह जमालपुर थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव में ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली गिरने से घर में दौड़े हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर जीउत यादव (50) की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जीउत का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वहीं, पड़री थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर पाठक गांव में रविवार की रात बारिश के दौरान गिरी बिजली से एक मकान की छत ढह गई। इससे नीचे सो रहे परिवार के चार लोग शिवप्रसाद शर्मा (28), उनकी पत्नी ज्योति शर्मा (24), पुत्र प्रतीक शर्मा (3) और पुत्री अंशिका शर्मा (1) दब गए। शिव प्रसाद शर्मा व प्रतीक का बांया पैर टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed