फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five people, including the father and the elder mother, were jailed for forcibly marrying two sisters, including a minor.

Varanasi News: नाबालिग समेत दो बहनों की जबरन शादी कराने के आरोपी पिता, बड़ी मां समेत पांच गए जेल

Mon, 01 Jun 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Five people, including the father and the elder mother, were jailed for forcibly marrying two sisters, including a minor.
चोलापुर। थाना क्षेत्र में नाबालिग समेत दो बहनों की शादी कराने और बदले में दो लाख लेने के आरोपी पिता, बड़ी मां, पति समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। भाई ने चोलापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को तहरीर में बताया कि वह अहमदाबाद में मजदूरी करता है। पत्नी ने सूचना दी कि उसकी बड़ी, छोटी बहन और पिता घर से लापता हैं। पिता से मोबाइल पर संपर्क करने पर उन्होंने दोनों बेटियों के अपने साथ होने की बात कही, लेकिन ठिकाना बताए बिना फोन काट दिया। भाई के अनुसार, काफी तलाश के बाद 26 मई को उसकी बड़ी बहन घर वापस पहुंची। उसने ने बताया कि पिता समेत मनशक्ति देवी, सारनाथ के गोला निवासी आजाद और उसकी पत्नी अनीता उसे और उसकी नाबालिग बहन को चारपहिया से सभी मेरठ ले गए। छोटी बहन की शादी सुमित पाल से करा दी, जबकि मेरी गौरव पाल से करा दी गई। बड़ी बहन का आरोप है कि यह विवाह उनकी इच्छा के विरुद्ध कराया गया था। बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद पति मारपीट करने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर वह घर छोड़कर ट्रेन से वाराणसी पहुंची और अपने गांव लौट आई। भाई ने आरोप लगाया कि उसके पिता के अलावा मनशक्ति देवी, आजाद, अनीता, सुमित पाल और गौरव पाल ने मिलकर बहनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कराया और बदले में दो लाख रुपये लिए। थाना प्रभारी
विज्ञापन

सधुवन राम गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article