फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five four lane roads of Varanasi will model in Purvanchal

UP News: पूर्वांचल में मॉडल बनेंगी काशी की पांच फोरलेन सड़कें, किनारे बनाए जा रहे सर्विस कॉरीडोर

Mon, 15 Jan 2024 03:26 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Jan 2024 03:26 PM IST
सार

सड़क किनारे बन रहे सर्विस कॉरिडोर से कोई भी समस्या होने पर बार-बार सड़क खुदाई नहीं करनी पड़ेगी। वहीं सर्विस कॉरीडोर का इस्तेमाल कर लाइन बिछाने वाले विभाग से पीडब्ल्यूडी राजस्व वसूलेगा। 

विज्ञापन
Five four lane roads of Varanasi will model in Purvanchal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी शहर में बनाई जा रही पांच फोरलेन सड़कें पूर्वांचल में मॉडल बनेंगी। इन सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही एक किनारे पर जल निकासी के लिए नाली और दूसरे किनारे पर भूमिगत तार व पाइपलाइन आदि बिछाने के लिए सर्विस कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इससे कोई समस्या होने पर बार-बार सड़क की खुदाई से निजात मिलेगी। सर्विस कॉरिडोर का उपयोग करने वाले विभागों से पीडब्ल्यूडी राजस्व वसूलेगा।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की ओर से शहर की पांच सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इनमें पांडेयपुर-रिंग रोड मार्ग, लहरतारा-रवींद्रपुरी मार्ग, कचहरी-संदहां मार्ग, पड़ाव-टेंगरा मोड़ मार्ग और वाराणसी-भदोही मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों को बीच से दोनों ओर 13-13 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इनके दोनों ओर नाली बनाई जा रही है। जिसमें से एक का उपयोग जलनिकासी के लिए होगा और दूसरे का सर्विस कॉरिडोर के तौर पर प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


चार विभागों पर 13.12 करोड़ रुपये का मरम्मत शुल्क बकाया
लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाई गई सड़कों को अन्य विभागों द्वारा खोद दिया जाता है। सड़क खुदाई के बाद उसके मरम्मत की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग की होती है, लेकिन विभाग मरम्मत नहीं करवाते। ऐसे चार विभागों पर 13.12 करोड़ रुपये का मरम्मत शुल्क बकाया है। इनमें पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. पर 7.62 करोड़, जलकल पर 3.30 करोड़, जल निगम पर 1.24 करोड़ और गेल इंडिया लिमिटेड पर 62 लाख रुपये का बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी

सड़क किनारे बनाए जा रहे सर्विस कॉरिडोर से ही अन्य विभागों को पाइपलाइन या तार आदि ले जाने की अनुमति दी जाएगी। इससे पाइपलाइन आदि भी व्यवस्थित होगी और कोई दिक्कत होने पर सड़क को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। -केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

उचित मुआवजा न मिलने पर किसानों करेंगे विरोध
वाराणसी-भदोही मार्ग के चौड़ीकरण में किसानों ने उचित मुआवजा न मिलने पर रविवार को विरोध जताया। पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल वाराणसी के आह्वान पर जंसा बाजार में व्यापारियों और किसानों की बैठक में 22 जनवरी के बाद जिलाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया।

किसानों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में किसानों से उनकी 32 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की नोटिस दी गई। इसका मुआवजा सर्किल रेट के अनुसार नहीं मिल रहा है। इस दौरान सविता सिंह, गुलाब सिंह, राज बहादुर सिंह, अजय सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed