फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five farmers selected for cows worth 62.5 lakhs

Varanasi News: 62.5 लाख की गायों के लिए पांच किसान चयनित

Sun, 18 Feb 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Five farmers selected for cows worth 62.5 lakhs
वाराणसी। नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत देसी नस्ल की 25-25 गायों के लिए जिले के पांच पशुपालकों का लाॅटरी से चयन किया गया है। इनमें मोकलपुर चिरईगांव की किरन निषाद, भिखारीपुर राजातालाब के विंध्यादित्य चौधरी, महगांव गरथमा के कौशल मिश्रा, टड़िया के चंद्रशेखर सिंह और पिपरी धौरहरा के दुर्गा यादव शामिल हैं। प्रत्येक पशुपालक के लिए 62.5 लाख की लागत वाली इस योजना 50 फीसदी की सब्सिडी सरकार देगी। 35 फीसदी बैंक लोन देंगे और 15 फीसदी की धनराशि पशुपालक को लगानी होगी। इनमें गिर, साहिवाल, थार पारकर और गंगातीरी नस्ल की गायों को दूसरे प्रदेश से खरीदकर लाना है। शर्त यह है कि गंगातीरी गायों की संख्या पांच से अधिक नहीं होगी। यह जानकारी जिला पशु चिकित्साधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed