फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five Brahmins will be expelled from society who performed Puja during former CM Akhilesh Yadav griha pravesh

UP: अखिलेश यादव के गृह प्रवेश में पूजा कराने वाले पांच ब्राह्मण समाज से होंगे बहिष्कृत, इन्होंने किया एलान

Sun, 06 Jul 2025 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Jul 2025 08:48 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह प्रवेश में पूजा कराने वाले पांच ब्राह्मण समाज से बहिष्कृत होंगे। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बड़ा गणेश मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। बैठक में यह एलान किया गया।

विज्ञापन
Five Brahmins will be expelled from society who performed Puja during former CM Akhilesh Yadav griha pravesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह प्रवेश में पूजा-पाठ कराने वाले पांच ब्राह्मणों को समाज से बहिष्कृत करने का एलान किया गया है। यह घोषणा अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की शनिवार को बड़ा गणेश मंदिर प्रांगण में बुलाई गई आपात बैठक में की गई। 
विज्ञापन


महासभा ने इन कर्मकांडी ब्राह्मणों के व्यवहार को ब्राह्मण समाज के लिए कलंक बताते हुए निंदा की है। महासभा की ओर से जारी तीन बिंदुओं में स्पष्ट रूप से कहा गया कि इन पांचों ब्राह्मणों का पूर्ण रूप से सामाजिक बहिष्कार हो। 
विज्ञापन


कोई भी कर्मकांडी ब्राह्मण इन व्यक्तियों को अपने धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल न करे। समस्त सनातन समाज इनसे किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ अथवा कर्मकांड न कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज की गरिमा, आस्था और मूल्यों के खिलाफ जाकर निजी लाभ के लिए काम करने वाले ऐसे लोगों को चेतावनी देना आवश्यक है। 
Trending Videos

इस निर्णय का उद्देश्य सनातन धर्म की मर्यादा और ब्राह्मणिक परंपराओं की गरिमा को बनाए रखना है। जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने समस्त ब्राह्मण एवं सनातन धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे इन व्यक्तियों का बहिष्कार कर समाज को मर्यादित दिशा प्रदान करें।

 

इस दौरान उपेंद्र मिश्रा, पंचानन तिवारी, गोविंद दुबे, विवेकानंद परासर, श्रीराम मिश्रा व प्रियम उपाध्याय सहित आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed