फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fitness of vehicles will be done with the M vaahan app Varanasi RTO

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एम वाहन एप लांच, पहले दिन 48 वाहनों की फिटनेस जांच

Wed, 06 Jan 2021 01:48 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Wed, 06 Jan 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fitness of vehicles will be done with the M vaahan app Varanasi RTO
फिटनेस सर्टिफिकेट

वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सोमवार से नई व्यवस्था लागू हो गई है। पहले दिन 48 वाहनों की फिटनेस जांच एम वाहन एप के जरिए की गई। नई व्यवस्था के तहत वाहनों को मौके पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन


परिवहन कार्यालय में सोमवार को आए वाहनों की एम वाहन एप में निर्धारित छह बिंदुओं पर वाहनों से संबंधित तस्वीर लोड की गई। सभी बिंदुओं पर तस्वीर लोड होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि एप में वाहन की पूरी तस्वीर, चेसिस नंबर, आगे और पीछे के सभी लाइट और हाई सिक्योरिटी नंबर लोड करनी पड़ रही है। गाड़ी का इंजन, हार्न, आगे और पीछे की लाइट व इंडीकेटर, सीट, फाग लाइट, फर्स्ट एड बाक्स, रिफ्लेक्टर, सफाई, डेंट-पेंट तथा नंबर प्लेट आदि की जांच होती है। व्यावसायिक वाहनों के पंजीकरण के समय ही दो साल के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र बनता है। दो साल के बाद प्रत्येक वर्ष जांच के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता है। गैर व्यावसायिक वाहनों के लिए 15 साल के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र बनाया जाता है। प्रमाण पत्र समाप्त होने के बाद दूसरा बनवाना अनिवार्य होता है और इसके लिए एक सप्ताह का समय मिलता है।

विज्ञापन

वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने में फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए ऐसा कदम उठाया गया। इसके लिए वाहनों की फिटनेस जांच अब ऑनलाइन होगी। एम वाहन एप को लांच किया। नई व्यवस्था के तहत वाहनों का मौके पर पहुंचना अनिवार्य होगा। मौके पर पहुंचे वाहनों को देखने के बाद ही संबंधित अधिकारी और कर्मचारी फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर पाएंगे।

एम वाहन एप में जांचकर्ता को एम मोबाइल एप में निर्धारित छह बिंदुओं पर वाहनों से संबंधित तस्वीर लोड करनी होगी। सभी बिंदुओं पर तस्वीर लोड होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। अन्यथा की स्थिति में फिटनेस प्रमाण पत्र ही नहीं बन पाएगा। यानी, एप में वाहन की पूरी तस्वीर, चेसिस नंबर, आगे और पीछे के सभी लाइट और हाई सिक्योरिटी नंबर लोड करने होंगे।

यहां बता दें कि अब तक परिवहन विभाग में वाहनों के फिटनेस जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। वाहन परिवहन कार्यालय पहुंचे बिना ही फिटनेस प्रमाण पत्र बन जाता है। सुविधा शुल्क पर खटारा वाहनों का भी फिटनेस प्रमाण पत्र जारी हो जाता है। इसी मामले में कुछ महीने पहले वाराणसी के तत्कालीन आरआई को शासन ने निलंबित भी किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed