फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fish market at Chaukaghat will be shifted to Shivala Fish Market in Varanasi

वाराणसी नगर निगम की पहल: शिवाला फिश मार्केट में शिफ्ट होगी चौकाघाट की मछली मंडी, जल्द शुरू होगा काम

Tue, 27 Jan 2026 06:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 27 Jan 2026 06:26 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में चौकाघाट की मछली मंडी शिवाला फिश मार्केट में शिफ्ट होगी। यहां कारोबारियों की जरूरत के हिसाब से निर्माण कार्य होगा। 
 

विज्ञापन
fish market at Chaukaghat will be shifted to Shivala Fish Market in Varanasi
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में चौकाघाट की मछली मंडी शिवाला के रत्नाकर पार्क के पास फिश मार्केट में शिफ्ट होगी। इस दिशा में नगर निगम ने कदम बढ़ाया है। जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। उम्मीद है कि फरवरी से यहां मछली का कारोबार नहीं होगा। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन से लहुराबीर जाने वाले मार्ग पर वरुणा नदी किनारे मछली मंडी के चलते काफी दिक्कत होती है। यहां जाम की समस्या होती है। खरीदारी के चक्कर में लोग अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है। इसे देख नगर निगम ने हटवाने का निर्णय लिया है। पूर्व में दशाश्वमेध की मछली मंडी को हटाकर प्लाजा का निर्माण किया गया था। 
विज्ञापन


दशाश्वमेध वाली मछली मंडी को शिवाला भेजा गया था। जहां दो तल का निर्माण हुआ है। इसी प्रकार चौकाघाट के मछली कारोबारियों को भी शिवाला के मछली मंडी में शिफ्ट कराया किया जाएगा। यहां के कारोबारियों के अनुसार वहां स्थान कम है जबकि कारोबार करने वालों की संख्या अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष पाल के निर्देश पर चौकाघाट पर अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण को हटवाने के दौरान मछली कारोबारियों को अल्टीमेटम दिया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ेगी तो शिवाला के फिश मार्केट के ऊपर और तल का निर्माण कराया जाएगा। पहले चरण में सभी मछली कारोबारियों का पंजीकरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed