{"_id":"605cdb16a6b7a7687e1f85f9","slug":"first-virtual-school-started-in-ram-name-in-kashi-ramayana-message-will-reach-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में राम के नाम पर पहला वर्चुअल स्कूल शुरू, लोगों तक पहुंचाएंगे रामायण संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में राम के नाम पर पहला वर्चुअल स्कूल शुरू, लोगों तक पहुंचाएंगे रामायण संदेश
Fri, 26 Mar 2021 04:04 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 26 Mar 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
श्रीराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शों के बारे में जानकर अधिक से अधिक लोग प्रेरित हो सकें, इसके लिए काशी में राम के नाम पर पहले वर्चुअल स्कूल का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। स्कूल ऑफ राम के माध्यम से लोगों को प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शों के बारे में बताया जाएगा। उनके संदेशों को पोस्टर, वीडियो, शॉर्ट फिल्म, ग्राफिक्स की सहायता के प्रचारित-प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ला ने उद्घाटन समारोह में कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय समाज के आदर्श हैं। उनके व्यक्तित्व को सबके सामने लाया जा सके, यह सोचना भी रामकृपा ही है। प्रो. शुक्ला ने कहा कि राम भारत की आन-बान और शान हैं। भारत की जो अनादि सांस्कृतिक धारा है, उसमें भी सर्वत्र राम ही हैं।
विज्ञापन
विश्व के सभी धर्मों के अनुयायी राम जी को आदर्श पूर्वज मानते हैं। इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम देश में इस्लाम को मानने वाले लोग भी रामकथा का वाचन करते हैं। नेशनल यूथ अवार्डी डॉ. रामदयाल सैन ने भी जानकारी दी। विद्या भारती संस्थान जयपुर के प्रांत मंत्री सुरेश ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
स्कूल आफ राम के संयोजक और बीएचयू छात्र प्रिंस तिवाड़ी ने बताया कि स्कूल ऑफ राम के माध्यम से भगवान राम के जीवन आदर्शों को जन-जन तक लेकर जाएंगे। कार्यक्रम में विद्या भारती हरियाणा के प्रांत संगठन मंत्री रवि कुमार, अवनीश भटनागर के साथ ही डॉ. अशोक सोनकर आदि लोग शामिल हुए।